एक्सप्लोरर

मेहुल चोकसी को देश वापस लाने के लिए भारत सरकार ने एंटीगुआ को भेजी चिट्ठी

पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी घोटाला करने के बाद भारत से भाग गया था और फिलहाल एंटीगुआ में रह रहा है. उसने एंटीगुआ की नागरिकता भी हासिल कर ली है.

नई दिल्लीः 13500 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक मेहुल चोकसी को भारत लाने के लिए सरकार ने एंटीगुआ को चिट्ठी भेज दी है. भारत सरकार ने मेहुल चोकसी को देश वापस लाने के लिए एंटिगुआ सरकार को चिट्ठी लिखकर उसके औपचारिक प्रत्यर्पण के लिए कहा है. अगर एंटीगुआ सरकार भारत सरकार की चिट्ठी के आधार पर कार्रवाई करती है तो मेहुल चोकसी के जल्द भारत वापस लाए जाने की उम्मीद बन सकती है.  पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी घोटाला करने के बाद भारत से भाग गया था और फिलहाल एंटीगुआ में रह रहा है. उसने एंटीगुआ की नागरिकता भी हासिल कर ली है.

हालांकि इससे पहले 3 अगस्त को एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई थी कि साल 2017 में मेहुल चोकसी को नागरिकता देने के पहले भारत सरकार से संपर्क साधा गया था. वहां की सरकार ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और आरपीओ ऑफिस से उसकी जानकारी मांगी थी. लेकिन दोनों ही जगहों से मेहुल के खिलाफ कोई जानकारी साझा नहीं की गई.

एंटीगुआ सरकार ने पुष्टि की-वहीं है मेहुल चोकसी एंटीगुआ सरकार ने जानकारी दी है कि चोकसी उन्हीं के देश में है. 28 जुलाई को एंटीगुआ की सरकार ने सीबीआई को एक पत्र भेजा था जिसमें इस बात की पुष्टि की गई थी कि चोकसी उन्हीं के देश में है. एंटीगुआ में चोकसी की उपस्थिति के बारे में खबरें आने के बाद सीबीआई ने वहां की अथॉरिटी से इस मामले में जानकारी मांगी थी. उसके बाद एंटीगुआ की एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की कि चोकसी वहीं है. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पिछले सप्ताह एंटीगुआ अथॉरिटी को भेजे पत्र में भगोड़े कारोबारी के खिलाफ इंटरपोल के नोटिस और उसके मौजूदा ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी.

जनवरी से भारत से फरार है चोकसी आपको ये भी बता दें कि चोकसी इसी साल जनवरी महीने के पहले सप्ताह में भारत से फरार हो गया था जिसके बाद वो अमेरिका चला गया. 8 जुलाई को मेहुल अमेरिका से भागकर एंटीगुआ चला गया. चोकसी पीएनबी घोटाले के एक और मुख्य आरोपी नीरव मोदी का मामा है. दोनों ने मिलकर पीएनबी को करोड़ों का चूना लगाया और लापता हो गए.

एन्टिगुआ की नागरिकता का मतलब क्या है?

एन्टिगुआ उत्तर अमेरिकी महाद्वीप का एक कैरेबियन देश है. यह कैरिबियन सागर और आंध्र महासागर के बीच स्थित है. मेहुल का कारोबारी 126 देशों में फैला हुआ और अब वो एन्टिगुआ से अपने कारोबार की देखरेख करेगा. एन्टिगुआ की नागरिकता का फायदा ये है कि अब मेहुल चोकसी बड़ी आसानी के साथ कैरेबियाई देश में वो अपना कारोबार बढ़ा सकता है और 130 या उससे ज्यादा देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकता है.

आपको बता दें कि जांच एजेंसियों ने चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी नहीं किया है. इसका सीधा मतलब ये है कि वो दुनिया के तमाम देशों में आराम से घूम सकता है. हालांकि, इंटरपोल ने 2 जुलाई को नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है.

एंटीगुआ की एजेंसियों का दावा- हमारे देश में है मेहुल चौकसी, CBI जल्द शुरू करेगी प्रत्यर्पण की प्रक्रिया

एंटीगुआ में है मेहुल चोकसी, 2017 में नागरिकता देने से पहले भारत से मांगी गई थी पूरी जनकारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके का 'संसद चलो' मार्च, हजारों लोग पहुंचे जंतर-मंतर, अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके का 'संसद चलो' मार्च, हजारों लोग पहुंचे जंतर-मंतर, दिल्ली पुलिस अलर्ट
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget