एक्सप्लोरर

Human Rights Violations: बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर ममता सरकार पर लगाए आरोप, क्या कुछ कहा?

Human Rights Violations in West Bengal: राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि बंगाल में मानवाधिकार का हनन प्रकाष्ठा पर है. यहां की शासन व्यवस्था और अधिकारी गण राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं.

Human Rights Violations in West Bengal: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राज्य की सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर एक बार फिर से हमला करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य ने मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए एक मिसाल कायम की है. आज यानी 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस (Human Rights Day) के मौके पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ एक वीडियोग्राफी संबोधन के दौरान ये आरोप लगाए. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के फलने-फूलने के लिए लोगों के अधिकारों की रक्षा करना आवश्यक है. 

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्विटर पर पोस्ट किए अपने संबोधन में कहा, "पश्चमि बंगाल में मानवाधिकार का हनन प्रकाष्ठा पर है. यहां की शासन व्यवस्था और अधिकारी गण राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं. लोगों में भय का आतंक इतना भयानक है कि लोग खुलकर चर्चा तक नहीं कर पाते हैं. प्रजातांत्रिक व्यवस्था के जीवित रहने के लिए यह आवश्यक है कि मानवाधिकारों का सृजन हो."

आगे उन्होंने कहा, "कितनी दुखदायी स्थिति है कि मानवाधिकार आयोग जिसका कार्य मानव अधिकार को सुरक्षित करना है, वे प्रत्यक्ष के अनुसार आईसीयू में है, वेंटीलेटर पर हैं. आज मानवाधिकार दिवस के दिन कोई कार्यक्रम का नहीं होना एक बहुत बड़ी टिप्पणी है. मैं सरकार और अधिकारी गण से आग्रह करूंगा कि उनकी शासन व्यवस्था संविधान के दायरे में रहे और कानून के अनुरूप हो."

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया, "मानवाधिकारों का उल्लंघन चिंताजनक है. सरकार संविधान और कानून से दूरी बना रही है. शासन को बाध्य कर रही है. आप कभी इतने ऊंचे न हो, क्योंकि कानून आपके ऊपर है."

जुलाई 2019 में राज्यपाल के रूप में पद संभालने के बाद से उन्होंने कई मुद्दों को लेकर टीएमसी सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने यह आरोप लगाया है कि राज्य में प्रशासन और अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ताओं की तरह व्यवहार कर रहे हैं. वहीं, राज्यपाल ने अधिकारियों से संविधान के प्रावधानों के तहत काम करने का आग्रह किया. इस बीच, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मानवाधिकार दिवस पर ट्विटर के जरिए एक संदेश में मौलिक अधिकारों का हनन करने वाली ताकतों को हराने के लिए लोगों के बीच  एकता का आह्वान किया है.

ये भी पढ़ें-

Gen Bipin Rawat Last Rites Live Updates: 'अब हम तो सफर करते हैं...' अंतिम यात्रा पर CDS जनरल बिपिन रावत, लगे अमर रहें के नारे

CDS Bipin Rawat Funeral: जांबाज बिपिन रावत को देश ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी और अमित शाह भी पहुंचे- PICS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget