एक्सप्लोरर

अल्पसंख्यक और बहुसंख्यकों के लिए अलग-अलग कानून बनाना चाहती है सरकार! JPC ने दी वक्फ संशोधन बिल को मंजूरी तो भड़के विपक्षी सांसद

Opposition On Waqf Bill: वक्फ से लिए बनाई गई जेपीसी ने एनडीए गठबंधन के 14 संशोधनों को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद विपक्षी सांसदों ने कहा कि सरकार धीरे-धीरे संविधान बदलने की कोशिश कर रही है.

Opposition On Waqf Bill: जेपीसी ने सोमवार (27 जनवरी, 2025) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) गठबंधन के सदस्यों की ओर से प्रस्तावित सभी संशोधनों को स्वीकार कर लिया और विपक्ष की ओर से पेश किए गए हर बदलाव को खारिज कर दिया है. इसको लेकर विपक्षी सांसद लगातार विरोध कर रहे हैं. बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जेपीसी के फैसले का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि सरकार देश में दो तरह के कानून लाना चाहती है और धीरे-धीरे संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्षी गठबंधन से डीएमके सांसद ए राजा ने कहा, “सोमवार की बैठक में हमने विस्तृत चर्चा की मांग की, जिसे खारिज कर दिया गया. हमारी ओर से दिए गए संशोधनों को चेयरमैन ने खुद ही वोटिंग करवा कर खारिज कर दिया. नियमों और परंपराओं को ताक पर रख दिया गया.”

‘संविधान की उड़ाई गई धज्जी’

वहीं कांग्रेस के नासिर हुसैन ने जेपीसी के फैसले पर आरोप लगाते हुए कहा, “जेपीसी की बैठक में संविधान की धज्जी उड़ाई गई. सरकार ने मनमानी की. सरकार धीरे-धीरे संविधान बदलने की कोशिश कर रही है. अल्पसंख्यकों के अधिकार को दबाया जा रहा है. देश में दो तरह के कानून बनाना चाहते हैं. एक बहुसंख्यक के लिए दूसरा अल्पसंख्यक के लिए.”

‘95 फीसदी लोग खिलाफ थे बिल के’

नासिर हुसैन ने कहा, “जेपीसी की बैठक में पेश होने वाले 95 फीसदी लोग इस बिल के खिलाफ थे. केवल पांच फीसदी लोग, जो सरकार की ओर से प्रायोजित थे, उन्होंने समर्थन किया. हमने विस्तृत चर्चा और दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग की, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया. वक्फ बिल को लेकर सरकार का मकसद है, दिल्ली चुनाव में फायदा उठाना और अल्पसंख्यकों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना.”

‘विपक्ष ने कुल 44 प्रावधान रखे थे’

आसान शब्दों में कहा जाए तो लोकसभा में पेश हुए वक्फ संशोधन बिल में कुल 44 अलग अलग प्रावधान रखे गए थे, लेकिन जब बिल संसद की संयुक्त समिति के सामने आया तो सिर्फ सत्ता पक्ष के 14 संशोधनों को स्वीकार किया गया.  

यह भी पढ़ें- मंत्रोच्चार के बीच परिवार संग गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, संतों का लिया आशीर्वाद; देखें तस्वीरें

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget