एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के खिलाफ प्लान 360 डिग्री तैयार कर रही हैं सेना और खुफिया एजेंसी, चारों तरफ से होगी घेराबंदी

सरकार में बड़े ओहदे पर बैठे सूत्र के मुताबिक अभी 'बहुत बड़ा' काम होना बाकी है. ये बड़ा काम 360 डिग्री यानी चारों तरफ से पाकिस्तान को सबक सिखाने का प्लान है. सरकार ने सेना, खुफिया एजेंसियो को प्लान तैयार करने और लागू करने के निर्देश दिए.

नई दिल्लीः भारत ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला लेने और पाकिस्तान को सबक सिखाने का 360 डिग्री एक्शन प्लान तैयार कर लिया है. सरकार के उच्च सूत्रों ने इस बात की तस्दीक की कि पाकिस्तान के खिलाफ "बड़ा एक्शन" होगा. पुलवामा में आतंक की कहानी लिखने वाले कमांडर कामरान गाज़ी को सुरक्षा बलों ने आज जन्नत नसीब करवा दी लेकिन अभी ये शुरुआत है. सरकार में बड़े ओहदे पर बैठे सूत्र के मुताबिक अभी 'बहुत बड़ा' काम होना बाकी है. ये बड़ा काम 360 डिग्री यानी चारों तरफ से पाकिस्तान को सबक सिखाने का प्लान है. सरकार ने सेना, खुफिया एजेंसियो को प्लान तैयार करने और लागू करने के निर्देश दिए.

आतंक को जड़ से खत्म करने का प्लान तैयार कर रही हैं खुफिया एजेंसियां 

प्लान के मुताबिक जल, थल, नभ तीनों सेनाओं को अलर्ट रहने और एक्शन प्लान भेजने के लिए आदेश दिए गए हैं. सेना से तीन दिन पहले यानी 15 फरवरी को प्लान तैयार करने के लिए कहा गया था. सेना और खुफिया एजेंसियां इस बार आतंक को जड़ से खत्म करने का प्लान तैयार कर रही हैं. आतंक के आकाओं और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कश्मीर में तैनात अफसरों से भी अलग-अलग प्लान मांगे गए हैं. इनपर रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और पीएमओ से आखिरी प्लान पर सहमति के बाद कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे.

प्लान में जल, थल, नभ तीनों सेनाएं शामिल

सेना से 360 डिग्री प्लान मांगा गया है इसमे तीनो सेनाएं यानी जल, थल, नभ तीनों शामिल है. इनसे जो प्लान मिलेंगे उनमें से 6 आखिरी प्लान पर रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और पीएमओ से सहमति के बाद, पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए लागू करने के लिए कहा जायेगा. पाकिस्तान और आतंक को सबक सिखाने के इस 360 डिग्री प्लान में देश के भीतर यानी कश्मीर, पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के दूसरे हिस्से शामिल होंगे. न तो भारत सरकार सेना का इस्तेमाल से गुरेज करेगी न जल और नभ का इस्तेमाल करने से गुरेज करेगी.

देश के भीतर यानी कश्मीर में 242 चिंहित आतंकियों सहित 350 के आसपास आतंकी सक्रिय हैं. सुरक्षा बल इन्हें जड़ सहित खत्म करने पर दिन-रात भिड़े हुए हैं. यानी कश्मीर घाटी को आतंकवादी विहीन करने का प्लान सबसे ऊपर है. यानी सरकार की टॉप प्रायॉरिटी आतंकियों का समूल नाश करना है. जबकि देश के बाहर यानी पाक अधिकृत कश्मीर के अलावा पाकिस्तान के भीतर आतंकियों के कई ठिकानों को ध्यान में रख कर प्लान तैयार किये जा रहे हैं. सूत्रों ने इस प्लान का खुलासा करने से इनकार कर दिया लेकिन इशारों में बता दिया कि 'बड़े ऑपरेशन' की तैयारी है. और इस 'बड़े ऑपरेशन' के लिए थल सेना, जल सेना और वायुसेना तीनो के उपयोग से भी भारत सरकार गुरेज नहीं करेगी.

भारतीय फौज के निशाने पर हैं आतंक के आका

यानी आतंक के आकाओं से लेकर पूरा पाकिस्तान भारतीय फौज के निशाने पर है. सूत्रों भी इंतज़ार करिए 'कुछ बड़ा होने वाला है' इसके आगे बताने से इनकार कर देते हैं. इस बड़े यानी 360 डिग्री प्लान को लागू करने के लिए सरकार ने पहले ही अंतराष्ट्रीय बिरादरी के सामने कूटनीतिक कोशिशें तेज़ कर दी हैं. ये प्रयास कुछ तरह के है कि जैसे सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान विश्व बिरादरी के सामने अकेला और अलग थलग पड़ गया था वैसे ही इस बार भी पाकिस्तान अकेला और अलग-थलग पड़ जाएगा.

आतंक के 360 डिग्री सफाई के इस प्लान के लागू करने के लिए कई देशों के साथ खुफिया सूचनाएं साझा की जा रही है. खुफिया सूचनाओं के इस तंत्र में अमेरिका की सीआईए और इज़राइल मोसाद जैसी ऐजेंसिया भी बढ़-चढ़ कर साझेदारी कर रही है. यानी भारत सरकार के प्लान 360 डिग्री में दुनिया की दो बड़ी ताकतें भी सहयोग कर रही हैं. माना जा सकता है कि पुलवामा की आतंकी हरकत का बदला भारत सरकार ऐसे लेगी कि आतंक के आकाओं की रूह कांप उठेगी.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, अमित शाह बोले- उद्धव ठाकरे से मनमुटाव खत्म

पाकिस्तान को सबक सिखाने का सरकार का 360 डिग्री प्लान, 'कुछ बड़ा' होने वाला है

बस एक ही थप्पड़ में औंधे मुंह जा गिरा था पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर

सिद्धू के बयान पर बोली कांग्रेस- किसी को देश की भावना के खिलाफ जाकर बोलने का अधिकार नहीं

वीडियो देखें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget