एक्सप्लोरर

'मां के दूध' के व्यापार पर लगा ब्रेक! केंद्र के निर्देश पर कर्नाटक सरकार ने रद्द किए निजी कंपनियों के लाइसेंस

Breast Milk Commercialization: केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार को निर्देश दिए कि वह ऐसे लाइसेंस रद्द करे, जो ब्रेस्ट मिल्क के संग्रह, प्रसंस्करण और बिक्री की इजाजत देते हैं.

केंद्र सरकार ने बुधवार (13 नवंबर 2024) को कर्नाटक हाई कोर्ट को जानकारी दी कि उसने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह निजी कंपनियों को ब्रेस्ट मिल्क (स्तन से निकाला गया दूध) इकट्ठा करने, प्रसंस्करण करने और उसका व्यापार करने की इजाजत देने वाले लाइसेंस रद्द करे. यह आदेश एक जनहित याचिका के जवाब में आया है. ये याचिका मुनगौड़ा नाम के एक शख्स की ओर दायर की गई थी. इस याचिका में मल्टीनेशनल कंपनियों की ओर से ब्रेस्ट मिल्क के व्यापार से मुनाफा कमाने पर चिंता जाहिर की गई है.

केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार को निर्देश दिए कि वह ऐसे लाइसेंस रद्द करे, जो ब्रेस्ट मिल्क के संग्रह, प्रसंस्करण और बिक्री की इजाजत देते हैं. पहले आयुर्वेदिक प्रथाओं के तहत जारी किए गए कुछ लाइसेंस अब रद्द कर दिए गए हैं.

सुनवाई में केंद्र का पक्ष

कर्नाटक हाई कोर्ट में केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अरविंद कामत ने चीफ जस्टिस एन वी अंजारिया और जस्टिस के वी अरविंद की पीठ के सामने कहा कि केंद्र ने राज्य को निर्देश दिया है कि वह ऐसे सभी लाइसेंस निरस्त करे. कुछ कंपनियों ने आयुर्वेदिक मानकों के तहत इन लाइसेंसों को हासिल किया था. लेकिन अब केंद्र के हस्तक्षेप के बाद राज्य ने कुछ लाइसेंस रद्द कर दिए हैं. एक कंपनी ने अपने लाइसेंस रद्द किए जाने को हाई कोर्ट में चुनौती दी है.

4 दिसंबर को अगली सुनवाई

हाई कोर्ट की पीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को तय की है. अदालत ने मुनगौड़ा को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में आयुष मंत्रालय को एक पक्षकार बनाए. मुनगौड़ा के वकील बी विश्वेश्वरैया ने अदालत में तर्क दिया कि पैकेज्ड ब्रेस्ट मिल्क के अत्यधिक ऊंचे दाम हैं. उन्होंने उदाहरण दिया कि 50 मिलीलीटर की बोतल 1,239 रुपये में बेची जा रही है, जबकि 10 ग्राम का पाउडर पैकेट 313 रुपये में उपलब्ध है. केंद्र सरकार का तर्क है कि वर्तमान नियमों के तहत स्तन दूध का व्यापारिक इस्तेमाल की इजाजत नहीं है.

ये भी पढ़ें:

ब्रिटेन के पीएम ऑफिस ने दिवाली पर कर दी थी बड़ी 'गलती', अब भारतवंशियों से मांगी हाथ जोड़कर माफी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
Iran Warning US: 'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह
Indian Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इस गेंदबाज को पहली बार मिला मौका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इस गेंदबाज को पहली बार मिला मौका

वीडियोज

Avimukteshwaranand Controversy: CM Yogi पर अविमुक्तेशवरानंद का ऐसा बयान की मच जाएगा बवाल!
Jammu Kashmir Heavy Snowfall: जम्मू-कश्मीर समेत ठंड से ठिठुर गई ये जगह | Weather News | ABP
Himachal Pradesh News: Shimla में बर्फबारी का कहर, आपस में टकराए 3 ट्रक |
Venezuela–China Oil Debt Story | Loans, Oil & Geopolitics Explained | Paisa Live
Copper: 10,000 साल पुराना Metal जो Future Economy चला रहा है | The Red Gold Story | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
Iran Warning US: 'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई वजह, बोलीं- 'प्यार कर सकती हूं लेकिन शादी...'
48 की उम्र में भी क्यों सिंगल जिंदगी गुजार रहीं दिव्या दत्ता? एक्ट्रेस ने बताई शादी न करने की वजह
Indian Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इस गेंदबाज को पहली बार मिला मौका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, इस गेंदबाज को पहली बार मिला मौका
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
किस बीमारी की चपेट में हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें तबीयत बिगड़ने की वजह?
किस बीमारी की चपेट में हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जानें तबीयत बिगड़ने की वजह?
फोन में गलती से भी मत रख लेना ये चीजें, वरना घर से ही उठा लेगी पुलिस
फोन में गलती से भी मत रख लेना ये चीजें, वरना घर से ही उठा लेगी पुलिस
Embed widget