एक्सप्लोरर

Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर पहली महिला डॉक्टर्स में एक कादंबिनी गांगुली को किया याद, जानें इनके बारे में

देश की पहली महिला डॉक्टरों में से एक कादंबिनी गांगुली को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए गूगल ने एक खास डूडल बनाया है. वे 1884 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वाली पहली महिला थीं. 

नई दिल्लीः भारत की पहली महिला डॉक्टरों में से एक  कादंबिनी गांगुली को उनके 160वें जन्मदिन पर याद किया है. गूगल ने उनके जीवन और कार्य का सम्मान करते हुए जन्मदिन पर डूडल बनाया है. गांगुली का जन्म 18 जुलाई, 1861 को हुआ था और वे 1884 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने वाली पहली महिला थीं.19वीं सदी के स्टैंडर्ड के अनुसार यह एक असाधारण उपलब्धि थी क्योंकि उस समय मेडिकल कॉलेज एडमिशन लेने वालों में लगभग पुरुष ही होते थे.  

कादंबिनी गांगुली ने मुंबई की रहने वाली आनंदीबाई जोशी जैसी अन्य महिला डॉक्टरों के साथ महिलाओं के लिए भारत में एक सफल मेडिकल प्रैक्टिस का बीड़ा उठाया. संयोग से भारत में पहली महिला डॉक्टर कौन थी, इस सवाल को इस तथ्य से सुलझाया जा सकता है कि गांगुली और जोशी दोनों ने 1886 में मेडिसिन में अपनी डिग्री हासिल की थी. गांगुली ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. वहीं, जोशी ने विमेन्स मेडिकल कॉलेज ऑफ पेंसिल्वेनिया, अमेरिका से अपनी डिग्री हासिल की. हालांकि, जोशी 1887 में 21 साल की उम्र में असामयिक मृत्यु होने से उनका करियर छोटा ही रहा था.

दक्षिण एशिया में यूरोपीय मेडिसिन में ट्रेंड होने वाली पहली महिला डॉक्टर
कादंबिनी गांगुली 1886 में दक्षिण एशिया में यूरोपीय मेडिसिन में ट्रेंड होने पहली महिला डॉक्टर बनीं. तीन साल बाद वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सत्र के मंच पर आने वाली पहली महिला थीं.

स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में शुरू किया था करियर  
गांगुली 1892 में यूनाइटेड किंगडम (यूके) गई और डबलिन, ग्लासगो और एडिनबर्ग से आगे ट्रेनिंग प्राप्त की. वहां से लौटने पर उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपना करियर शुरू किया. वे  कोलकाता के लेडी डफरिन अस्पताल में काम करने लगी और वहां उन्होंने अंतिम दिनों तक अपनी प्रैक्टिस जारी रखी. 3 अक्टूबर, 1923 को उनका निधन हुआ.

कादंबिनी गांगुली ने ऐसे समय में महिलाओं की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त किया जब सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन पुरुषों का प्रभुत्व था. वे ब्रह्म समाज के प्रमुख नेता द्वारकानाथ गांगुली की दूसरी पत्नी थीं. द्वारकानाथ की पहली पत्नी की मौत शादी के कुछ साल बाद हो गई थी.


 यह भी पढ़ें-
Mumbai Rains: मुंबई में बीती रात से तेज बारिश के बाद जलजमाव, चेंबूर में दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत

संसद के मानसून सत्र से पहले आज बैठकों का दौर, 11 बजे सरकार की सर्वदलीय बैठक, शाम 4 बजे स्पीकर ने बुलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget