एक्सप्लोरर

गोडसे विवाद: साध्वी के बचाव में आए केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े, बोले- ‘अब माफी मांगने की जरूरत नहीं’

अनंत हेगड़े ने ये ट्वीट के मशहूर महिला एक्टिविस्ट मधु पूर्णिमा किश्वर के एक ट्वीट के जवाब में किया है. मधु पूर्णिमा किश्वर ने अपने ट्वीट में गोडसे का जिक्र किया है.

नई दिल्ली: महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने के बाद विवाद बढ़ा तो भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने अपने इस बयान पर माफी मांग ली. लेकिन अब मोदी सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री अनंत कुमार हेगड़े इस विवाद में कूद गए हैं. अनंत कुमार हेगड़े ने कहा है कि अब वक्त आ गया है कि माफी मांगने की जरूरत नहीं है. आज नाथूराम गोडसे अच्छा महसूस कर रहे होंगे- अनंत अनंत कुमार हेगड़े ने ट्वीट करके कहा है, ‘’मैं खुश हूं कि करीब सात दशक के बाद आज की पीढ़ी नए बदलाव के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है. इस चर्चा को सुनकर आज नाथूराम गोडसे अच्छा महसूस कर रहे होंगे’. उन्होंने आगे लिखा, ‘’अब समय है कि आप मुखर हों और माफी मांगने से आगे बढ़ें, अब नहीं तो कब?’’ गोडसे विवाद: साध्वी के बचाव में आए केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े, बोले- ‘अब माफी मांगने की जरूरत नहीं’ अनंत हेगड़े ने महिला एक्टिविस्ट के ट्वीट पर कही ये बात बता दें कि अनंत हेगड़े ने ये ट्वीट मशहूर महिला एक्टिविस्ट मधु पूर्णिमा किश्वर के एक ट्वीट के जवाब में किया है. मधु पूर्णिमा किश्वर ने अपने ट्वीट में गोडसे का जिक्र करते हुए लिखा है, ‘’निश्चित रूप से उन्होंने गांधी की हत्या कर दी, लेकिन वह भागे नहीं. उन्होंने वीरता और साहस के साथ आत्मसमर्पण किया और मुकदमे का सामना किया. उन्होंने अपने पीछे एक शक्तिशाली वसीयतनामा छोड़ दिया कि उन्होंने गांधी की हत्या क्यों की. मैं हत्या का विरोध करती हूं, लेकिन देशभक्ति के अपने संस्करण पर दृढ़ रहकर और फांसी का सामना करने में गोडसे के साहस की प्रशंसा करती हूं.’’ क्या है पूरा विवाद? बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान एक सवाल के जवाब में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था, ‘‘नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे. गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद के गिरेबान में झांक कर देखें. अबकी बार चुनाव में ऐसा बोलने वालों को जवाब दे दिया जाएगा.’’ पत्रकार ने प्रज्ञा से सवाल किया था कुछ दिन पहले कमल हासन ने गोडसे को देश का पहला हिन्दू आतंकवादी कहा था, इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने अपने इस बयान पर माफी मांग ली. बीजेपी ने भी साध्वी के इस बयान से किनारा कर लिया था. कुछ दिन पहले मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक एवं मशहूर अभिनेता कमल हासन ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के संदर्भ में विवादित बयान देते हुए कहा था कि ‘आजाद भारत का पहला चरमपंथी एक हिंदू था.’ प्रज्ञा वर्ष 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं. भोपाल लोकसभा सीट पर प्रज्ञा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से है. इस सीट पर 12 मई को मतदान हो चुका है और अब वह पार्टी के अन्य प्रत्याशियों के लिए प्रदेश में प्रचार कर रही हैं. यह भी पढ़ें- गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने का मामला, साध्वी के बयान पर EC को वीडियो के साथ भेजी गई रिपोर्ट बंगाल में 20 घंटे पहले थमा चुनाव प्रचार, बयानबाजी, वोटिंग-रोड शो में हिंसा के बाद बना राजनीति का केंद्रबिंदु सूखे की चपेट में महाराष्ट्र, बुलढाणा में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लोग अखिलेश का मोदी पर तंज- 'विकास' पूछ रहा है कि बनाना था काशी को 'क्योटो', 5 साल में मिला सिर्फ टूटो-फूटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget