एक्सप्लोरर

Suchana Seth Case: संडे का खौफ, सनक और पति से नफरत, जानें 4 साल के मासूम की मर्डर मिस्ट्री का क्या है गोवा कनेक्शन

Suchana Seth Child Murder Case: चार साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतारने से पहले उसे लेकर सूचना सेठ ने हफ्ते में दो बार गोवा का दौरा किया था. होटल रूम में बच्चे को मारकर बैग में पैक किया गया था.

Suchana Seth Case Update: सूचना सेठ केस में पुलिस को पता चला है कि 4 साल के बच्चे के मर्डर से ठीक एक हफ्ते पहले हत्यारी मां (कर्नाटक की एआई कंपनी की सीईओ सूचना सेठ) उसे लेकर गोवा गई थी. सेठ वहां के एक होटल में पांच दिनों तक ठहरी थी. जांच में यह भी सामने आया है कि कोर्ट ने सेठ के पति वेंकट रमन को हर रविवार को बेटे से मिलने की छूट दी थी पर सूचना के सिर पर बेटे को पति से न मिलने देने की सनक सवार थी. यही वजह है कि एक हफ्ते में उसने दो बार गोवा ट्रिप की और दूसरी बार वहां पहुंचने पर पांच सितारा होटल के कमरे में बच्चे को मौत के घाट उतार कर उसकी लाश बैग में ठिकाने लगी दी थी. 

Goa में 5 दिन बिता Bengaluru लौट गई थी सेठ
पुलिस सूत्रों के हवाले से अंग्रेजी अखबार दि इंडियन एक्सप्रेस ने बताया कि सूचना सेठ नए साल की पूर्व संध्या 31 दिसंबर 2023 (रविवार) पर गोवा पहुंची थी. वह वहां 5 दिन तक रुकी और तब चार साल का बेटा भी साथ था. वहां घूमने के बाद 4 जनवरी को वह बेटे के साथ बेंगलुरु लौटी. वैसे, 31 दिसंबर को रविवार था और उसने बेटे को पति से नहीं मिलने दिया था. वेंकटरमन से उसने कहा था कि बेटे की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वह उसे मिलने के लिए नहीं भेज सकती. पुलिस एफआईआर में जिक्र है कि 4 जनवरी को गोवा से लौटने पर सूचना सेठ दो दिनों तक बेंगलुरु में रही. उसने तभी अगले रविवार (7 जनवरी) के लिए भी प्लान बना लिया था और 6 से 10 जनवरी तक चार दिनों के लिए होटल बुक किया. फिर बेंगलुरु से 6 जनवरी (शनिवार) को वह गोवा लौटी. उसने उत्तरी गोवा के कैंडोलिम इलाके में सोल बनयान ग्रैंड होटल में रूम नंबर 404 में चेक इन किया था. उसने जब वहां एंट्री की थी तब बेटा भी साथ था. रिसेप्शन पर उसने आईडी कार्ड भी दिया और इसी दौरान बच्चे को मौत के घाट उतारा.

Suchana Seth ने बुकिंग टाइम पूरा होने से पहले किया चेक-आउट
होटल रूम में उसका एक और रविवार (7 जनवरी) गुजरा. पति ने बेटे से मिलने के लिए संपर्क किया लेकिन उसने बात नहीं की. उसी रात (रविवार) करीब 9.10 बजे सूचना ने होटल के कर्मचारियों से कहा कि वह 'जरूरी काम' से बेंगलुरु जा रही है इसलिए जल्दी चेक आउट करना चाहती है. होटल की ओर से उसे बताया गया कि उसका कमरा तो 10 जनवरी तक के लिए बुक है जिस पर उसने समय से पहले चेक आउट करने की बात दोहराई. उसने इस चीज को जरूरी बताया था.

Bengaluru जाने को मचा रही थी जल्दी! बोली थी, 'पैसे की चिंता मत करो'
सूचना सेठ ने 8 जनवरी (सोमवार) की रात करीब 10 बजे होटल के रिसेप्शन पर फोन किया और बेंगलुरु जाने के लिए टैक्सी बुक कराने की गुजारिश की. हालांकि, होटल की ट्रैवल डेस्क ने बताया कि बेंगलुरु जाने के लिए फ्लाइट सबसे बढ़िया विकल्प है और यह सस्ता भी पड़ेगा पर सूचना ने पैसे की चिंता न करने के लिए कहा था. सेठ बोली थी कि वह कैब से ही जाएगी इसलिए उसे जल्दी बुक किया जाए.  

बेटे संग गई थी, बैग के साथ लौटी

8 और 9 जनवरी की दरमियानी रात करीब एक बजे इनोवा कार होटल पहुंची. जानकारी पर सूचना सेठ फौरन रिसेप्शन पर पहुंची और उसने होटल का बिल चुकाकर चेकआउट कर लिया. ध्यान देने वाली बात है कि वह वह होटल से एक बैग लेकर बाहर निकली थी, जबकि वह वहां बेटे के साथ पहुंची थी.  

कमरे में मिले खून के धब्बों ने खोले राज

नियमों के तहत होटल से चेक आउट के बाद रूम्स की सफाई और चेकिंग की जाती है. सूचना सेठ के वहां से निकलने के बाद उस रूम में जब स्टाफ पहुंचा तो अंदर खून के धब्बे मिले. वे उन्हें देख दंग रह गए और फौरन होटल प्रबंधन को इस बारे में बताया जिसके बाद पुलिस को खबर हुई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी. क्लिप में सूचना के बेटे के साथ आने और अकेले जाने को लेकर पुलिस का शक गहरा गया. बाद में उस इनोवा कार को ट्रेस कराया गया और सूचना सेठ को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से धरा गया. पुलिस ने सेठ के बैग  की तलाशी ली तो उससे बेटे की लाश निकली थी. 

West Bengal की है सूचना सेठ, वेंकटरमन से की थी लव मैरिज
पुलिस के मुताबिक, सूचना सेठ पश्चिम बंगाल से हैं, जबकि उसका पति वेंकटरमन केरल का रहने वाला है. साल 2010 में दोनों ने लव मैरिज की थी और शादी के 8 साल बाद तलाक की अर्जी दी. 2019 में दोनों को बेटा हुआ और अगले साल 2020 में तलाक के लिए अदालती कार्रवाई शुरू हुई. कोर्ट ने रविवार को वेंकटरमन को बेटे से मिलने की मंजूरी दी थी. कोर्ट का यह फैसला सूचना सेठ को नागवार गुजरा था. वह किसी भी सूरत में पति को बेटे से मिलने नहीं देना चाहती थी.

पांच रविवार तक बेटे को पति से नहीं मिलने दिया

सूचना सेठ के पति ने पुलिस को बताया कि उसने आखिरी बार बेटे से 10 दिसंबर को मुलाकात की थी, जबकि अगले पांच रविवार सूचना ने बेटे से उसे नहीं मिलने दिया. वह नहीं जानता था कि आखिर क्यों सूचना ने इस हत्या को अंजाम दिया. बेंगलुरु के फैमिली कोर्ट में बच्चे की कस्टडी को लेकर लंबे समय से मुकदमा चल रहा था. शुरुआती बयान में सूचना ने कहा था कि जब वह सोने जा रही थी तो उसका बेटा जिंदा था और जब वह नींद से जागी तो उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना को एक दिन पहले सोमवार (15 जनवरी) को कोर्ट में पेश किया गया जहां से 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर उसे भेजा गया. फिलहाल उससे आगे की पूछताछ हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget