एक्सप्लोरर

'तकिए या तार से गला घोंटकर की बच्चे की हत्या, दम घुटने से गई मासूम की जान', पोस्टमार्टम से खुला गोवा हत्याकांड का बड़ा राज

Goa Murder Case: सूचना सेठ ने बेटे की हत्या के बाद खुद की भी जान लेने की कोशिश की थी. पुलिस ने बताया कि उसने अपनी कलाई की नस काट ली थी.

Suchana Seth: गोवा में निर्मम तरीके से 4 साल के बेटे की हत्या करने वाली सूचना सेठ पुलिस हिरासत में है. फिलहाल इस हत्याकांड को लेकर उससे पूछताछ चल रही है. इस बीच सूचना सेठ के बेटे की हत्या को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. बेंगलुरू स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप की सीईओ सूचना सेठ ने पोस्टमॉर्टम से कम से कम 36 घंटे पहले अपने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं. उसे मारने के लिए तकिए या फिर तार का इस्तेमाल किया गया है.

पुलिस ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए बताया है कि बेटे की हत्या के बाद सूचना ने सुसाइड की कोशिश की थी. उसने अपनी कलाइयों को किसी धारदार हथियार से काट लिया था. फिलहाल उसका इलाज कर उसे हिरासत में भेज दिया गया है. गोवा पुलिस ने उस होटल में बाहरी लोगों की एंट्री पर भी बैन लगा दिया है, जहां इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. गोवा पुलिस ने आरोपी सूचना सेठ को सोमवार रात कर्नाटक से सटे चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया था, जब वह बेंगलुरू भागने की कोशिश कर रही थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया? 

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा हत्याकांड को लेकर ये नई जानकारी बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई है. पोस्टमार्टम करने वाले कर्नाटक के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर डॉ कुमार नाइक ने बताया, 'बच्चे की हत्या 36 घंटे पहले कर दी गई थी. उसकी गला घोंटकर हत्या की गई, जिसे हम चेहरे पर कुछ रखकर दम घोंटकर मारना कहते हैं. ऐसा नहीं लग रहा है कि बच्चे की मौत हाथों से गला घोंटने से हुई है.'

डॉ ने बताया, 'ऐसा लग रहा है कि जैसे तकिए या किसी अन्य चीज का इस्तेमाल किया गया है.' उन्होंने आगे कहा कि शरीर में किसी तरह का कोई 'रिगर मॉर्टिस' देखने को नहीं मिला है. रिगर मॉर्टिस उस हालात को कहा जाता है, जब मांसपेशियों में होने वाले केमिकल रिएक्शन की वजह से शरीर के अंग अकड़ जाते हैं. 

पिता से मिलने से रोकने के लिए की हत्या

शुरुआती जांच में पता चला है कि सूचना ने अपने पति वेंकट रमन को 2020 में तलाक दे दिया था. दोनों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया. अदालत ने तलाक को मंजूर करते हुए फैसला सुनाया था कि सूचना का पति अपने बेटे से हर रविवार मुलाकात कर सकता है. हालांकि, आरोपी महिला इस फैसले से नाखुश थी और उसने बेटे को पिता से मिलने से रोकने के लिए उसकी हत्या कर दी. सूचना के बेटे का जन्म 2019 में हुआ था.

इंडोनेशिया से लौटा पिता 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'वेंकट रमन इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में रहता है. पुलिस ने उससे संपर्क किया और उसे पूरी घटना की जानकारी दी गई. बेटे की मौत की खबर सुनते ही वह भारत वापस लौट आया है. मंगलवार शाम वह चित्रदुर्ग पहुंचा और उसने पोस्टमार्टम के लिए मंजूरी दी है.' पोस्टमार्टम के बाद बेटे के शव को पिता को सौंप दिया गया है. इस बात की उम्मीद है कि बेटे का अंतिम संस्कार बेंगलुरू में किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: पिता से न मिल सके इसलिए मां ने कर डाला 4 साल के बेटे का कत्ल, पढ़ें AI कंपनी CEO की गोवा टू कर्नाटक की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में वोटर लिस्ट से 30 नाम हटाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग
हैदराबाद में वोटर लिस्ट से 30 नाम हटाने का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग
अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, मरीन ड्राइव के पास हाथ में थीं तख्तियां
अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, मरीन ड्राइव के पास हाथ में थीं तख्तियां
कांग्रेस में लौटें ममता, बंगाल में पार्टी उनका नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार: अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस में लौटें ममता, बंगाल में उनका नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार: अधीर रंजन
'खेला शुरू हो गया है 2029 का इंतजार...', ममता बनर्जी ने BJP को लेकर की भविष्यवाणी
'खेला शुरू हो गया है 2029 का इंतजार...', ममता बनर्जी ने BJP को लेकर की भविष्यवाणी

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
फ्लाईदुबई विमान के हीरो स्मित मच्छार की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
Embed widget