एक्सप्लोरर

पिता से न मिल सके इसलिए मां ने कर डाला 4 साल के बेटे का कत्ल, पढ़ें AI कंपनी CEO की गोवा टू कर्नाटक की कहानी

Goa Crime: आरोपी महिला की पहचान सूचना सेठ के तौर पर हुई है. उसकी शादी 2010 में हुई थी और उसने 2019 में बेटे को जन्म दिया था. महिला अपने पति को 2020 में ही तलाक दे चुकी है.

Mother Killed Son: नॉर्थ गोवा के कलंगुट इलाके से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां ने अपने चार साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी है. उसने इस अपराध को सिर्फ इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उसका बेटा पिता से मिल पाए. पुलिस ने आरोपी मां को सोमवार (8 जनवरी) को गिरफ्तार किया. सूचना सेठ नाम की आरोपी महिला बेंगलुरू के एआई स्टार्टअप में सीईओ के तौर पर काम करती है. 

आरोपी ने पहले अपने 4 साल के बेटे की गोवा में बेरहमी से हत्या की और फिर वह उसके शव को बैग में डालकर बेंगलुरू भाग रही थी, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. महिला को कर्नाटक पुलिस ने अरेस्ट किया है. कर्नाटक पुलिस ने चित्रदुर्ग में सूचना के बैग की तलाशी ली और फिर उसमें से शव मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया. इस मामले के सामने आने के बाद से ही हड़कंप मच गया है. पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है.

बेटे को पिता से मिलने से रोकने के लिए उतारा मौत के घाट

गोवा पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने इस खौफनाक अपराध को इसलिए अंजाम दिया, ताकि उसका बेटा उसके पूर्व-पति से मुलाकात नहीं कर पाए. सूचना सेठ ने अपने पूर्व पति से 2010 में शादी की थी. आरोपी महिला ने 2019 में अपने बेटे को जन्म दिया. हालांकि, पति के साथ हुए विवाद के बाद दोनों का 2020 में तलाक हो गया. उस समय अदालत ने फैसला सुनाया कि बच्चे का पिता उससे हर रविवार को मुलाकात कर सकता है. इस बात से सूचना बिल्कुल भी खुश नहीं थी. 

हत्या के लिए बेटे को लेकर आई गोवा

सूचना को भले ही अपने पति से छुटकारा मिल गया था मगर वह बिल्कुल भी नहीं चाहती थी कि उसका बेटा पिता से मुलाकात करे. यही वजह थी कि आरोपी महिला अपने बेटे को उसके पिता से मिलने से रोकने के लिए षडयंत्र रच रही थी. अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए वह 6 जनवरी को गोवा पहुंची और उसने सिंक्वेरिम में एक होटल में चेक इन किया. 7 जनवरी को रविवार होने के चलते पिता को बेटे से मिलना था मगर उससे पहले ही सूचना ने होटल के कमरे में बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. 

कैसे अपराध से उठा पर्दा?

पुलिस के मुताबिक, सूचना सेठ ने किसी धारदार हथियार से अपने बेटे की हत्या की. अपराध को अंजाम देने के बाद उसने होटल मैनेजमेंट से बेंगलुरू वापस जाने के लिए टैक्सी बुक करने को कहा. महिला ने होटल स्टाफ से इस बात पर जोर दिया कि वो सड़क के रास्ते से ही बेंगलुरू जाएगी. होटल स्टाफ ने कैब बुक कर दिया और वह अपना सामान लेकर रवाना हो गई. हालांकि, जब होटल स्टाफ उसके कमरे की सफाई करने पहुंचा तो उसने बिस्तर पर खून के धब्बे देखे.

होटल स्टाफ को शक हुआ कि यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस तुरंत होटल में पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी. जब फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि वो अकेले ही होटल से बाहर निकली थी, जबकि उसका बेटा उसके साथ कहीं भी दिखाई नहीं दिया. पुलिस को तुरंत किसी बड़ी अनहोनी की आशंका लग गई. 

पुलिस के पास आरोपी को लेकर पहुंचा ड्राइवर

होटल स्टाफ से पुलिस ने तुरंत कैब ड्राइवर का नंबर लिया और सूचना से बात की. इस दौरान सूचना ने बताया कि उसका बेटा गोवा में उसके एक रिश्तेदार के यहां है. उसने पुलिस को रिश्तेदार का एड्रेस भी दिया. लेकिन पुलिस की जांच में ये कहानी बिल्कुल झूठी निकली. कलंगुट पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि जब हमें सूचना पर शक हुआ तो हमने ड्राइवर को फोन किया और उसे नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने के लिए कहा.

इसके बाद महिला को बेंगलुरू ले जाते समय ड्राइवर ने चित्रदुर्ग में एक पुलिस स्टेशन पर कैब को रोका और मामले की जानकारी दी. यहां जब चित्रदुर्ग पुलिस ने सूचना के बैग की जांच की तो उसमें उसके बेटे का शव बरामद हुआ. वहीं, गोवा पुलिस की एक टीम महिला को हिरासत में लेने के लिए कर्नाटक रवाना हो गई है. 

यह भी पढ़ें: निठारी कांड: क्या 19 मासूमों की मौत के पीछे था बड़ा रैकेट, कोली-पंढेर बना दिए गए सिर्फ मोहरे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget