एक्सप्लोरर

चाकू, तौलिया, तकिया...गोवा हत्याकांड में पुलिस को सूचना सेठ के कमरे से क्या-क्या मिला?

Suchana Seth: गोवा हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस हर कड़ी को देख रही है. आरोपी सूचना सेठ फिलहाल पुलिस हिरासत में है, जहां उससे हर रोज पूछताछ की जा रही है.

Goa Murder Case: गोवा हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने जब सर्विस अपार्टमेंट के कमरे की तलाशी ली है तो उसे वहां से एक चाकू, तौलिया और तकिया बरामद हुआ है. भले ही ये साधारण सी चीजें मालूम जान पड़ती है, लेकिन इनके जरिए पुलिस इस पूरे हत्याकांड को सुलझा सकती है. गोवा के कैंडोलिम स्थित अपार्टमेंट के कमरे में बेंगलुरू की रहने वाली सूचना सेठ ने अपने चार साल के बेटे की हत्या की है. इस हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. 

बेंगलुरू स्थित स्टार्टअप की सीईओ सूचना सेठ बेटे की हत्या को अंजाम देने के बाद उसके शव को बैग में रखकर बेंगलुरू जा रही थी. मगर उसे रास्ते में ही पुलिस ने शव के साथ गिरफ्तार कर लिया. गोवा में रहने के दौरान सूचना जिस अपार्टमेंट में ठहरी थी, उसमें से एक चाकू, तौलिया और तकिया बरामद हुआ है. सूचना ने छह जनवरी को चेक इन किया और आठ जनवरी तक वहां रही. सूचना को कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया था, फिर उसे गोवा पुलिस को सौंप दिया गया. 

तौलिए पर मिले थे खून के धब्बे

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना के जाने के बाद जब स्टाफ कमरे की सफाई करने गया, तो उसे वहां से तौलिए पर खून के धब्बे मिले. स्टाफ ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी और बताया कि इस कमरे में रुकने वाली महिला एक बहुत बड़े और भारी बैग के साथ यहां से गई है. वह अपने बेटे के साथ यहां आई थी, मगर जाते वक्त उसका बेटा कहीं दिखाई नहीं दिया. पुलिस को तुरंत शक हुआ और फिर सूचना को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया गया. 

सूचना ने की थी सुसाइड की कोशिश

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चार साल के बच्चे की मौत दम घुटने से हुई है. हत्या के लिए या तो किसी कपड़े का इस्तेमाल किया गया है या फिर किसी तकिए का. पुलिस ने इससे पहले ये भी बताया था कि आरोपी महिला ने अपनी कलाई काटकर सुसाइड करने की कोशिश भी की थी. मगर फिर उसने खून रोकने के लिए तौलिए का इस्तेमाल किया. इस वजह से ही तौलिए पर खून के धब्बे मौजूद थे. पुलिस हिरासत में सूचना की कलाई पर पट्टी बंधी हुई भी दिखाई दी. 

खून के दाग पर दी ये सफाई

पुलिस ने कहा, 'क्राइम सीन से बरामद की गई चीजों में एक चाकू, लाल रंग का बैग, तौलिया और एक तकिया शामिल है.' कैब से बेंगलुरू जाते वक्त जब पुलिस ने सूचना को फोन कर उससे पूछा था कि तौलिए पर दाग कैसा है तो उसने आरोपी ने बताया था कि खून के धब्बे उसके पीरियड की वजह से थे. बेटे को लेकर किए गए सवाल पर सूचना ने कहा था कि वह उसके एक दोस्त के यहां है. आरोपी महिला ने बकायदा पुलिस को अपने दोस्त का फर्जी पता भी दिया था. 

यह भी पढ़ें: 'कोर्ट के आदेश को नहीं कर सकती बर्दाश्त...', सूचना के गोवा वाले रूम से मिली चिट्ठी ने खोला बेटे के कत्ल का एक और राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget