एक्सप्लोरर

Goa Murder Case: 'कोर्ट के आदेश को नहीं कर सकती बर्दाश्त...', सूचना के गोवा वाले रूम से मिली चिट्ठी ने खोला बेटे के कत्ल का एक और राज

Suchana Seth: सूचना सेठ के बेटे का जन्म 2019 में हुआ था. पति से तलाक के बाद बेटा सूचना के साथ ही रहता था और पिता को सिर्फ एक दिन मुलाकात की इजाजत थी.

Goa Murder Case: गोवा हत्याकांड में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. ऐसा ही एक खुलासा गुरुवार (11 जनवरी) को हुआ, जब आरोपी सूचना सेठ के गोवा के उस सर्विस अपार्टमेंट से एक चिट्ठी मिली, जहां उसने अपने चार साल के बेटे ही हत्या को अंजाम दिया था. इस चिट्ठी को खुद सूचना ने लिखा है. आरोपी ने चिट्ठी में लिखा, 'मैं अपने पति को अपने बेटे से मिलने के लिए अदालत के आदेश को बर्दाश्त नहीं कर सकती.'

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इस चिट्ठी को सील कर दिया है और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) को जांच के लिए भेज दिया है. एफएसएल की टीम हैंडराइटिंग एक्सपर्ट्स के जरिए सूचना सेठ की लिखावट से इसकी तुलना करने वाली है. अब तक की जांच में ये सामने आया है कि सूचना सेठ नहीं चाहती थी कि उसका पूर्व पति अपने बेटे से मुलाकात करे, इसलिए उसने खुद ही बेटे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. 

पति की बेटे से मुलाकात से नाखुश थी सूचना

सूचना सेठ और उसके पति वेंकट रमन की मुलाकात बेंगलुरू में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने 2010 में शादी कर ली. दोनों का 2020 में तलाक भी हो गया था. अदालत ने तलाक मंजूर करते हुए वेंकट को हर रविवार बेटे से मिलने की इजाजत दी थी, जिसकी वजह सूचना काफी नाराज थी. मामले में अदालत के कागजात से पता चला कि उसने रमन की 9 लाख रुपये प्रति माह की आय का हवाला देते हुए उससे प्रति माह 2.5 लाख रुपये का मेंटेनेंस मांगा. 

अपराध की सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस

वहीं, सूचना सेठ को शुक्रवार (12 जनवरी) को गोवा के उस सर्विस अपार्टमेंट में ले जाया जाएगा, जहां हत्या की गई. पुलिस अपराध के सीन को रिक्रिएट करने वाली है. पुलिस का कहना है कि हत्या की जांच के लिए ये बेहद जरूरी है. पुलिस सूचना को गोवा के कैंडोलिम स्थित अपार्टमेंट में लेकर जाने वाली है, जहां वह छह से आठ जनवरी तक रुकी थी. पुलिस ने बताया कि यहां पर हत्या को अंजाम देने के बाद सूचना शव को बैग में रखकर बेंगलुरू भाग रही थी. 

सूचना सेठ को कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया था. चित्रदुर्ग में ही पुलिस ने जब टैक्सी में रखे उसके बैग की जांच की तो उसमें से शव बरामद हुआ था. इसके बाद आरोपी महिला को गोवा पुलिस को सौंप दिया गया. फिलहाल आरोपी महिला को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया. 

यह भी पढ़ें: 4 साल के बेटे की हत्या की आरोपी CEO सूचना सेठ ने आईलाइनर से टिश्यू पेपर पर लिखे थे नोट, खुल सकते हैं राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget