एक्सप्लोरर

Digambar Kamat: गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका! बीजेपी में शामिल हो सकते हैं पूर्व सीएम दिगंबर कामत

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक दिगंबर कामत बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. 

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक दिगंबर कामत बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. दिगंबर कामत कई बार बीजेपी-कांग्रेस में आते-जाते रहे हैं. साल 1994 में वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे. वह दो चुनाव गोवा में जीत चुके हैं. साल 2005 में वह कांग्रेस में वापस आए और साल 2005 में बीजेपी की अगुआई वाली मनोहर पर्रिकर सरकार को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाई थी.

वह साल 2007 से लेकर 2012 तक गोवा के मुख्यमंत्री भी रहे. 7 बार के विधायक रह चुके कामत साल 2002 के गोवा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए रेस में सबसे आगे थे. 68 साल के कामत ने अपने गढ़ मडगांव से इस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. 

10 मार्च को आए नतीजों में बीजेपी को 20 सीटें मिली थीं. वह बहुमत के आंकड़े (21) से महज एक सीट दूर थी. फिलहाल बीजेपी ने एमजीपी और 3 निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई है. चुनाव में कांग्रेस को 40 सदस्यों की विधानसभा में 11सीटें हासिल हुई थीं. हार के बाद मार्च के अंत में कांग्रेस ने गोवा में अमित पाटकर को नया अध्यक्ष नियुक्त किया था. जबकि दिगंबर कामत को कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया गया था. लेकिन अब उनके बीजेपी में शामिल होने की खबरें आ रही हैं. 

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दिगंबर कामत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सरकार में ऊर्जा मंत्री बनाए जा सकते हैं. बता दें कि साल 2017 में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद कांग्रेस का 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा. 2017 के चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को चकमा देते हुए सूबे में लगातार तीसरी बार सरकार बना ली थी. 

ये भी पढ़ें:

'चुप हूं तो चुप रहने दो... तुमने जनरल बाजवा को हटाने की कोशिश की', इमरान की पार्टी के सदस्य का वीडियो में सनसनीखेज खुलासा

पाकिस्तान में आज बड़ा फैसला मुमकिन, क्या भंग पाकिस्तानी संसद को बहाल करेगा सुप्रीम कोर्ट?, दोपहर 12 बजे फिर सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget