एक्सप्लोरर

क्या BJP में जाएंगे गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत? अब कांग्रेस नेता ने खुद बताई सच्चाई

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधायक दिगंबर कामत कई बार बीजेपी-कांग्रेस में आते-जाते रहे हैं. साल 1994 में वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए थे.

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधायक दिगंबर कामत ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने की खबरों को कोरी अफवाह करार दिया है. बुधवार को मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि दिगंबर कामत कांग्रेस को झटका देकर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. दरअसल दिगंबर कामत मंगलवार को दिल्ली गए थे. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दिगंबर कामत दिल्ली, बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने गए थे. हालांकि अब उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि वह दिल्ली अपनी पत्नी के साथ एक शादी में शिरकत करने गए थे और उनका कांग्रेस छोड़कर किसी और पार्टी में जाना अफवाह के अलावा कुछ नहीं है.

आपको बता दें दिगंबर कामत कई बार बीजेपी-कांग्रेस में आते-जाते रहे हैं. साल 1994 में वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले गए थे. साल 2005 में वह कांग्रेस में वापस आए और उसी साल बीजेपी की अगुवाई वाली मनोहर पर्रिकर सरकार को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाई थी.

दिगंबर कामत साल 2007 से लेकर 2012 तक गोवा के मुख्यमंत्री भी रहे हैं. 7 बार के विधायक रह चुके कामत साल 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए रेस में सबसे आगे थे. 68 साल के कामत ने अपने गढ़ मडगांव से इस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. 

गोवा में हालिया चुनाव में क्या रहा था नतीजा?

गौरतलब है कि 10 मार्च को आए नतीजों में बीजेपी को 20 सीटें मिली थीं. वह बहुमत के आंकड़े (21) से महज एक सीट दूर थी. फिलहाल बीजेपी ने एमजीपी और 3 निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर सरकार बनाई है. चुनाव में कांग्रेस को 40 सदस्यों की विधानसभा में 11 सीटें हासिल हुई थीं. हार के बाद मार्च के अंत में कांग्रेस ने गोवा में अमित पाटकर को नया अध्यक्ष नियुक्त किया था. जबकि दिगंबर कामत को कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया गया था.

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, जानें संसद में दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात

'सार्वजनिक जीवन हमेशा के लिए छोड़ने की सोच रहा हूं', अहमद पटेल के बेटे ने फिर दिया कांग्रेस छोड़ने का संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget