एक्सप्लोरर

Pramod Sawant: सोनाली फोगाट की मौत पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने क्या कहा है? जानिए

Goa CM On Sonali Phogat Death: पुलिस के मुताबिक किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है, हालांकि जिन परिस्थितियों में फोगाट की मौत हुई, उन्हें लेकर उनके परिवार ने मामले में संदेह जताया है.

Sonali Phogat Death: रियलिटी शो बिग बॉस (Big Boss) में नजर आने वाली सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मंगलवार को गोवा (Goa) में मौत हो गई थी. इस मामले पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि सोनाली की मौत को हम सीरियली ले रहे हैं. डीजीपी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स और डीजीपी के अनुसार, सोनाली की मौत हार्ट अटैक (Heart Atttack) की वजह से हुई है. उन्होंने बताया कि इसका स्पष्ट कारण जांच और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट (Post-mortem Report) आने के बाद पता चलेगा.

बता दें कि उत्तर गोवा के अंजुना के एंथनी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया था और पुलिस ने भी अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है. इन सब के बीच आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा तब उनकी मौत का असली कारण सामने आएगा. वहीं उनके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं. उनके परिजन मंगलवार रात को ही गोवा पहुंच गए थे.

खाना खाने के बाद बेचैनी की शिकायत

पुलिस के मुताबिक सोनाली फोगाट अपने कुछ कर्मचारियों के साथ गावो घूमने के लिए आई हुई थीं. यहां उन्होंने अंजुना के कर्लीज रेस्त्रां में खाना खाया जिसके बाद उन्हें बेचैनी की शिकायत होने लगी थी. इसके बाद उन्हें वहीं के एथंनी अस्पातल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मामले में किसी भी प्रकार की साजिश का कोई शक नहीं लग रहा है.

सामने आई सीबीआई जांच की मांग

हरियाणा (Haryana) में एक तरफ जहां सोनाली (Sonali Phogat) की मौत पर उनके परिजनों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाया है तो वहीं विपक्षी पार्टियों (Opposition Parties) ने पूरे मामले की सीबीआई (CBI) से जांच कराने की मांग की है. सोनाली की बहन रमन (Raman) का कहना है कि गोवा (Goa) में खाना खाने के बाद बेचैनी महसूस करने पर उन्हें कॉल करके बताया था कि वह स्वस्थ नहीं हैं, घबराहट महसूस कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट की मौत के पीछे साजिश? आज होगा पोस्टमार्टम, अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज

ये भी पढ़ें: Sonali Phogat Death: गोवा पुलिस के सामने सोनाली फोगाट के भाई ने किया बड़ा दावा, बोले- मेरी बहन की हुई है हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget