एक्सप्लोरर

GHMC Election Final Result 2020: नतीजे आए, बीजेपी को बंपर फायदा, AIMIM का जानें हाल

GHMC Election Final Result 2020: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

GHMC Election Results: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में बीजेपी ने शानदार सफलता हासिल की है. हालांकि निगम पर टीआरएस एक बार फिर कब्जा जमाने जा रही है. के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की पार्टी टीआरएस ने 55 सीटों पर जीत दर्ज की है और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. निगम में बहुमत के लिए 76 सीटों की जरूरत होती है.

कुल 150 में से 149 सीटों पर एक दिसंबर को हुए चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है और दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम तीसरे नंबर पर रही और पार्टी ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की है.

इस चुनाव में कांग्रेस मात्र दो सीटों पर सिमट गई. पार्टी की हार के बाद तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम रेड्डी ने इस्तीफा दे दिया. 2016 के चुनाव में टीआरएस 99, एआईएमआईएम 44, बीजेपी चार, कांग्रेस दो और टीडीपी एक सीट पर जीती थी.

नतीजे 149/150 TRS 55 BJP 48 AIMIM 44 Cong 2

बीजेपी ने इस चुनाव के लिए काफी जोरशोर से प्रचार किया था. पार्टी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रचार किया था. वहीं, टीआरएस राव के करिश्मे और मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कामकाज पर निर्भर रही.

किसने कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारे? सत्तारूढ़ टीआरएस ने सभी 150 वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारे. जबकि बीजेपी ने 149 वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारे थे. कांग्रेस, एआईएमआईएम और टीडीपी ने क्रमश: 146, 51 और 106 वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारे थे.

बीजेपी ने बताया नैतिक जीत

चार सीट से 49 सीट पर पहुंचने से बीजेपी काफी उत्साहित है और जीत का जश्न मना रही है. गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर जनता का आभार जताया है.

उन्होने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की विकास की राजनीति में भरोसा जताने के लिए तेलंगाना की जनता का आभार. हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के लिए जेपी नड्डा जी और बंदी संजय कुमार को बधाई. बीजेपी के कार्यकर्ताओं का कठिन परिश्रम सराहनीय है.''

बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव ने जीएचएमसी चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को ‘‘नैतिक जीत’’ बताते हुए कहा कि भगवा पार्टी तेलंगाना में टीआरएस की ‘‘एकमात्र विकल्प’’ के रूप में उभरी है.

हैदराबाद में स्थानीय चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए भूपेंद्र ने कहा, ‘‘(चुनाव) परिणाम बहुत ही उत्साहवर्द्धक हैं, बीजेपी का मनोबल बढ़ाने वाले हैं तथा एक तरह से यह पार्टी के लिए नैतिक जीत है. (चुनाव) परिणाम से यह प्रदर्शित होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और सुशासन के उनके मॉडल की सभी क्षेत्रों में स्वीकार्यता है. ’’

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदर्शन से यह भी प्रदर्शित होता है कि जनता ने वंशवाद की राजनीति के खिलाफ और टीआरएस के भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना जनादेश दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल
‘कोर्ट ने कहा नमाज नहीं पढ़नी है तो नहीं पढ़नी चाहिए’, दिल्ली HC के फैसले पर बोले विनोद बंसल
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget