एक्सप्लोरर

चंद्रग्रहण कल: चौदहवीं की चांद से 14 फीसदी ज्यादा चमकीले चांद का दीदार कीजिए

नई दिल्ली: अगर आप पिछली बार नीला चांद यानी ब्लू सुपरमून का दीदार नहीं कर पाए थे तो आपके 31 जनवरी को आखिरी मौका होगा. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक इस महीने के आखिर में एक बार फिर नीला चांद यानी सुपर ब्लूमून दिखेगा. इससे पहले तीन दिसंबर 2017 और एक जनवरी 2018 को काफी नजदीक से नीला चांद दिखा था. सुपरमून की झलक की इस तिकड़ी में यह इस साल का आखिरी मौका है.

इससे पहले एशिया में पिछली बार ब्लू मून या सुपरमून 30 दिसंबर 1982 देखा गया था.

इसे 'ब्लड मून' या 'कॉपर मून' क्यों कहा जाता है? इस आकाशीय घटना के दौरान हालांकि, चंद्रमा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढक ली जाती है, मगर पृथ्वी के बाहरी वायुमंडल से गुजरने वाले सूर्य के प्रकाश अपने अलग अलग कंपोनेंट्स वाले रंगों में टूट जाते हैं. यही कंपोनेंट्स बाहरी वायुमंडल में अपनी यात्रा चंद्रमा की सतह तक पूरा करता है. जिससे चंद्रमा के रंग में लालिमा आ जाती है. लाल कॉपर के रंगों से मिलते-जुलते रंग को ग्रहण करने के कारण चंद्रमा को 'ब्लड मून' या 'कॉपर मून' भी कहते हैं.

'ब्लड मून' या 'कॉपर मून' के अलावा इसे 'ब्लू मून' भी क्यों कहा जाता है? सुपरमून एक आकाशीय घटना है जिसमें चांद अपनी कक्षा में धरती के सबसे करीब होता है और पूरे चांद को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. 31 जनवरी को होने वाली पूर्णिमा की तीन खासियत है. पहली यह कि यह सुपरमून की एक सीरीज में तीसरा मौका है जब चांद, धरती के नजदीकी दूरी पर होगा. दूसरी यह कि इस दिन चांद सामान्य से 14 फीसदा ज्यादा चमकीला दिखेगा. तीसरी बात यह कि एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होगी, ऐसी घटना आमतौर पर ढ़ाई साल बाद होती है.

किस वक्त भारतीय हो सकते हैं नीले चांद से रू-ब-रू भारतीय समयानुसार ग्रहण शाम 5:18 मिनट के आस-पास शुरू होगा. ग्रहण शाम 6:21 तक चलेगा. इसके बाद कुल ग्रहण धीरे-धीरे समाप्त होता जायेगा और चंद्रमा धीरे-धीरे पृथ्वी की छाया से बाहर आता जाएगा. आंशिक ग्रहण भी लगभग रात 8:41 बजे समाप्त जाएगा. इस ग्रहण की अवधि लगभग 1 घंटे और 16 मिनट तक होगी.

अन्य देशों में कब देखा जा सकेगा यह नजारा

adadfadfaपूरे उत्तरी अमेरिका, प्रशांत क्षेत्र से लेकर पूर्वी एशिया में इस दिन पूर्ण चंद्रग्रहण दिखेगा. अमेरिका, अलास्का, हवाई द्वीप के लोग 31 जनवरी को सूर्योदय से पहले चंद्र ग्रहण देख पाएंगे जबकि मध्य पूर्व के देश समेत एशिया, रूस के पूर्वी भाग, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सुपर ब्लू ब्लडमून 31 जनवरी को सुबह चंद्रोदय के दौरान लोग देख पाएंगे.

दिसंबर में हुई पूर्णिमा के चांद को कोल्ड मून कहा जाता है और 2017 में यह पहला सुपरमून था जिसका लोगों ने दीदार किया. चांद का आकार सामान्य से सात फीसदी बड़ा लग रहा था और यह सामान्य से 15 फीसदी ज्यादा चकमीला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget