एक्सप्लोरर

गौरव गोगोई का बड़ा आरोप, भाजपा सरकारों के संरक्षण में अवैध कोयला खनन और नशे के कारोबार का गढ़ बना नॉर्थ ईस्ट

असम कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एसआईटी की जांच में भी यह पता चला है कि असम में करीब 245 अवैध रैट-होल खदाने संचालित हो रही हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किसकी छत्रछाया में ये सब चल रहा था?

कांग्रेस ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकारों के संरक्षण में उत्तर-पूर्व क्षेत्र कोयला खनन और नशे के अवैध कारोबारों का गढ़ बन चुका है. असम कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों ने इन दोनों समस्याओं की ओर आंखें मूंद रखी हैं. 

गोगोई ने बताया कि अप्रैल माह में ईडी ने मेघालय और असम में कई स्थानों पर छापेमारी की थी. ईडी की जांच में पता चला कि मेघालय और असम के लोगों का एक सिंडिकेट यह सुनिश्चित करता था कि अवैध कोयले से भरे ट्रक मेघालय की सीमाओं को पार कर बिना किसी रोक-टोक और जांच के असम में प्रवेश कर जाएं. वहां ऐसे दस्तावेज तैयार किए जाते थे, जिनसे कोयला वैध रूप से खनन किया हुआ प्रतीत हो. जांच में यह भी सामने आया कि यह सिंडिकेट खदान मालिकों से कमीशन, संरक्षण के नाम पर प्रति ट्रक 1.27 लाख से 1.5 लाख रुपये तक वसूलता था. ईडी ने तलाशी के दौरान 1.58 करोड़ रुपये की नकदी, कई डिजिटल उपकरण और दो वाहन जब्त किए थे. 

उन्होंने इस मामले में कोई गिरफ्तारी और ठोस जांच नहीं होने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए सवाल उठाया कि क्या ईडी की छापेमारी केवल जबरन वसूली का एक साधन थी.  

असम कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एसआईटी की जांच में भी यह पता चला है कि असम में करीब 245 अवैध रैट-होल खदाने संचालित हो रही हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किसकी छत्रछाया में ये सब चल रहा था? क्या ईडी की छापेमारी सिर्फ डेढ़ करोड़ की नकदी जब्त करने तक ही सीमित थी? ईडी की कार्रवाई के बाद राज्य सरकार ने इस मामले में कोई जांच क्यों नहीं की और केंद्र सरकार ने अब तक कोई कदम क्यों नहीं उठाया? 

गोगोई ने कहा कि ईडी की छापेमारी और जब्ती ने उनके इस आरोप को सही साबित कर दिया है कि असम सहित पूरे उत्तर-पूर्व में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है. साथ ही इन छापों ने असम के मुख्यमंत्री के उस दावे को झूठा साबित कर दिया है कि राज्य में कोई अवैध कोयला खनन नहीं हो रहा है. उन्होंने अवैध कोयला खनन की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा राजनीतिक संरक्षण दिए बिना यह संभव नहीं हो सकता. 

असम कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर-पूर्वी राज्यों में नशे की बढ़ती लत की समस्या पर भी तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता जताई. उन्होंने कहा कि म्यांमार से बड़ी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी की जा रही है, जिससे क्षेत्र के युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि मिजोरम के आबकारी और नारकोटिक्स मंत्री स्वयं स्वीकार कर चुके हैं कि राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी में वृद्धि हुई है. वहीं मेघालय के एक राज्य मंत्री ने कहा है कि राज्य में नशे के आदी लोगों की संख्या लगभग तीन लाख है, जो कि कुल जनसंख्या का दस प्रतिशत है. यह स्थिति नशीली दवाओं के दुरुपयोग में खतरनाक वृद्धि को दर्शाती है. इस समस्या का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि नशीली दवाओं का सेवन करने वालों में अधिकांश की आयु 15-29 वर्ष के बीच है.

गोगोई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जब पूर्वोत्तर के लोग देश के विभिन्न हिस्सों में जाते हैं, तो अक्सर उन्हें उनके चेहरे की बनावट के लिए चिढ़ाया जाता है. इस प्रकार की भाषा न केवल भेदभाव को बढ़ावा देती है, बल्कि पूर्वोत्तर के लोगों के प्रति उत्पीड़न और उपेक्षा के व्यवहार को भी प्रोत्साहित करती है.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाजपा के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति मुर्मू की नाराजगी पर बोलीं ममता बनर्जी, कहा- साल में एक बार आएंगी तो...
'BJP के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति की नाराजगी पर बोलीं CM ममता, कहा- साल में एक बार...
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 
'शर्मनाक, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिसीव करने नहीं पहुंचीं CM ममता बनर्जी तो भड़के PM मोदी
'शर्मनाक, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ', राष्ट्रपति को रिसीव करने नहीं पहुंचीं ममता बनर्जी तो भड़के PM मोदी

वीडियोज

Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
Live: ईरान ने इजरायल पर फिर दागीं मिसाइलें, IDF का दावा- तेहरान में IRGC के 16 फाइटर जेट किए तबाह
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-'मैं सम्मान करती हूं, लेकिन..'
निया शर्मा ने खोली इंडस्ट्री की पोल? इस सेलिब्रिटी मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
रांची में पीडब्लू का छात्र संवाद कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा के बाद छात्रों को दी सकारात्मक सोच की सीख
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget