एक्सप्लोरर

लाइव शो में कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी नेता से पूछा- कौन हैं श्रम मंत्री? जानें- क्या जवाब मिला

एबीपी के लाइव शो में कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया से पूछा श्रम मंत्री का नाम. फिर आगे क्या हुआ...? पढिए ये खबर

नई दिल्ली: मोदी सरकार के छह साल पूरे होने पर एबीपी ई-शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख रोहन गुप्ता और बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया के बीच जमकर बहस हुई. कोरोना पर सरकार को घेरते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया से पूछा, 'लेबर मिनिस्टर कौन है?' इसके बाद दोनों के बीच बहस और ज्यादा गरमा गई.

गौरव भाटिया ने कहा, 'देश की जनता कांग्रेस से कई सवाल पूछ रही है. लेबर मिनिस्टर कौन है, मेरा जीके का टेस्ट मत लीजिए.' इस पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, 'आपको क्यों नहीं मालूम कि देश का लेबर मिनिस्टर कौन है. मान लीजिए कि आपको नहीं मालूम.' रोहन गुप्ता ने यहां तक कह दिया कि गूगल से देखकर ही कोई छोटा बच्चा भी लेबर मिनिस्टर का नाम बता देगा. हालांकि इससे पहले कि दोनों के बीच बहस और ज्यादा बढ़ती, न्यूज एंकर ने दोनों को शांत कर लिया.

"सरकार की नीयत में खोट" एबीपी ई-शिखर सम्मेलन में चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है. जमीनी हकीकत पर ध्यान नहीं है. सरकार जख्मों पर नमक डाल रही है. भारत ने इससे बड़ी लड़ाई को लड़ा है आप जनता को बस विश्वास दीजिए. रोहन गुप्ता ने कहा कि वो सरकार के छह साल के कार्यकाल को शून्य नंबर देते हैं.

रोहन गुप्ता को जवाब देते हुए बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि फेल होने वाला छात्र हमें नंबर दे रहा है. 370 हटाना एक साहसिक फैसला है. राम मंदिर पर बड़ा फैसला आया है. ये लोग बस बताकर ऑटो भेज देते हैं.

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि पांच प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने वहां बसें क्यों नहीं भेजी. इसका जवाब देते हुए रोहन गुप्ता ने कहा कि राजस्थान में सरकार ने ऑर्डर जारी किया कि कोई भी मजदूर पैदल चलता न दिखे. डीएम उन्हें उनके राज्य भेजने की व्यवस्था करें. हमने ट्रेन में भी मुफ्त में मजदूरों को वापस भेजा है.

ये भी पढ़ें-

लॉकडाउन-5 होगा या नहीं, प्रकाश जावड़ेकर बोले- जहां संक्रमण ज्यादा वहां कुछ तो करना होगा कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने कहा- सरकार की नीयत में खोट, बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया बोले- फेल होने वाला छात्र नंबर दे रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना
‘अराजकता फैला रही कांग्रेस’, फ्रांस की तुलना दिल्ली प्रदर्शन कर BJP का राहुल पर निशाना

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget