एक्सप्लोरर

ABP e Shikhar Sammelan: लॉकडाउन-5 होगा या नहीं, प्रकाश जावड़ेकर बोले- जहां संक्रमण ज्यादा वहां कुछ तो करना होगा

लॉकडाउन पांच को लेकर प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ी बात कही है.उन्होंने कहा कि जहां संक्रमण ज्यादा वहां कुछ तो करना होगा.

नई दिल्ली: लॉकडाउन-4 की मीयाद खत्म होने में अब चंद दिन बाकी है. अब हर कोई की जबान पर है कि आखिर लॉकडाउन-5 होगा या नहीं. इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने एबीपी न्यूज के ई- शिखर सम्मेलन कार्यक्रम में कहा कि देश के नौ जिलों में कोरोना की स्थिति ज्यादा खराब हैं और उन जिलों के लिए कुछ तो इंतजाम करने होंगे. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कोरोना संकट केवल मोदी सरकार के लिए नहीं पूरे विश्व के लिए कठिन समय है. उनका ये भी कहना था कि अगर लॉकडाउन न करें तो संक्रमण का खतरा और बढ़ जाएगा. लॉकडाउन से जुड़े एक सवाल पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ''लॉकडाउन करें तब भी तकलीफ है. लॉकडाउन न करें तब संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.'' उन्होंने कहा, ''पहले तीन दिन में कोरोना के केस डबल हो रहे थे, अब 14 दिन में हो रहे हैं. यह लॉकडाउन की वजह से ही संभव हो पाया है. यह किसी ने नहीं कहा था कि 15 दिन में लॉकडाउन खत्म हो जाएगा और लोग बाहर घूमने लगेंगे. लोग कोरोना के साथ जीना सीख रहे हैं.'' प्रकाश जावड़ेकर के इस बयान से साफ है कि उन्होंने दबी जबान में लॉकडाउन-5 के संकेत दे दिए हैं. हालांकि, उनके बयान से साफ है कि लॉकडाउन-5 में पहले के मुकाबले ज्यादा ढील होगी. आपको बता दें कि देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है और बीते 10 दिन बहुत ही कातिल रहे हैं. बीते 10 दिन में कोरोना के केस में भारी इजाफा हुआ है. 20 मई से हर दिन 5 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. इन 10 दिनों में 64,660 कोरोना मरीज बढ़ गए. भारत के लिए दुख की बात है कि जैसे-जैसे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे दुनिया में भी स्थान बढ़ता जा रहा है. अब दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में भारत 10वें से 9वें स्थान पर आ गया है. शुक्रवार को भारत ने तुर्की को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले 24 मई को ईरान को पीछे छोड़कर भारत 11वें से 10वें पायदान पर आया था. ये भी पढ़ें-

ABP e Shikhar Sammelan: कोरोना के पीक पर जाने के सवाल पर बोले जावडेकर- 'न मैं ज्योतिषी और न वैज्ञानिक'

ABP e Shikhar Sammelan Live Updates: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले- सरकार को जनहित की परवाह नहीं, कामयाबी का दावा झूठा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget