एक्सप्लोरर

मुंबई: कोरोना काल में नहीं सजेगा लालबाग के राजा का पंडाल, 11 दिन तक लगेंगे ब्लड कैंप

महाराष्ट्र में जानलेवा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस साल लालबाग में गणेशोत्सव नहीं मनाया जाएगा. गणेश उत्सव की जगह इस साल आरोग्य उत्सव मनाया जाएगा.

मुंबई: महाराष्ट्र में जानलेवा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस साल मुंबई के लालबाग में गणपति उत्सव नहीं मनाया जाएगा. गणेशोत्सव की जगह इस साल यहां आरोग्य उत्सव मनाया जाएगा. लालबाग राजा गणपति मंडल ने कहा कि मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. बता दें कि इस साल गणेशोत्सव 22 अगस्त से शुरू हो रहा है.

गणपति मंडल का कहना है कि इस साल 11 दिन तक पंडाल में ब्लड कैंप लेंगे और पूरा फोकस प्लाजमा बैंक की मदद करना होगा.

लालबाग में लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप 

लालबाग के गणपति मंडल ने इस साल गणेशोत्सव की जगह आरोग्य उत्सव मनाने का फैसला लिया है. इसमें 11 दिन का ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा. वहीं इसमें प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना मरीज़ों का इलाज भी होगा. मंडल ने बप्पा के भक्तों से प्लाज्मा और ब्ल्ड डोनेट करने की अपील भी की है.

गणपति मंडल जीएसबी ने 2021 तक स्थगित किया गणेश उत्सव

इससे पहले मुंबई के सबसे अमीर गणपति मंडल जीएसबी ने कोरोना वायरस के कारण 2021 तक गणेशोत्सव को स्थगित कर दिया है. जीएसबी का गणेश मंडल बप्पा की मूर्ति पर करोड़ों के गहनों से श्रृंगार करता है. माना जाता है कि जीएसबी के गणेश दरबार में जो भी मुराद मांगी जाती है, वो पूरी होती है.

गणेश मंडलों के प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री के साथ हुई थी बैठक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में मुंबई में गणेश मंडलों के प्रतिनिधियों की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, डिप्टी सीएम अजित पवार और गृहमंत्री अनिल देशमुख के साथ बैठक हुई थी. इसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि गणेशोत्सव महाराष्ट्र की परंपरा और संस्कृति है, लेकिन इस साल इसे सादगी से मनाया जाए.

महाराष्ट्र में तेज़ी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

महाराष्ट्र में जानलेवा कोरोना वायरस का तेज़ी से फैलाव हो रहा है. बीते एक दिन में यहां कोरोना के लगभग पांच हज़ार नए केस सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख 74 हजार 761 हो गई है. वहीं 7,855 लोग इस संक्रमण के कारण अपनी जान गवां चुके हैं. राज्य के सबसे ज्यादा केस मुंबई से देखने को मिले हैं. अकेले मुबंई से राज्य के 60 प्रतिशत से ज्यादा केस सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें- 

मद्रास हाई कोर्ट ने CB-CID को सौंपी जयराज-फेनिक्स मामले की जांच, पुलिस कस्टडी में हुई थी पिता-पुत्र की मौत

Weather Updates: असम में बाढ़ से तीन और गुजरात में बिजली गिरने से सात की मौत, जानें मानसून का क्या हाल है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget