एक्सप्लोरर

Weather Updates: असम में बाढ़ से तीन और गुजरात में बिजली गिरने से सात की मौत, जानें मानसून का क्या हाल है

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच असम में बाढ़ से जनता बेहाल है. मंगलवार को बाढ़ के कारण यहां तीन और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 25 तक पहुंच गया.

नई दिल्ली: असम में बाढ़ की स्थिति में मंगलवार को मामूली सुधार हुआ, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. यहां बाढ़ के कारण तीन और लोगों की मौत हो गई, जिससे बाढ़ में मरने वाले लोगों की संख्या 25 हो गई है. इस बीच देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई जबकि गुजरात में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है. असम में बाढ़ से प्रभावित 15 लाख लोग असम में एक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, बाढ़ से प्रभावित कुल 25 जिलों में से दो जिले- उदलगुरी और कामरूप (शहर) में बाढ़ का पानी कम हुआ. बाढ़ ने 15 लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है और 25 लोगों की जान ले ली, जिनमें से तीन लोगों की मंगलवार को मौत हो गई, जिनमें दो बारपेटा जिले में और एक मौत डिब्रूगढ़ में हुई है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, चिरांग, नलबाड़ी, बारपेटा, बोंगईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, गोलपारा, कामरूप, मोरीगांव, होजई, नौगांव, गोलाघाट, जोरघाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मॉनसून का क्या है हाल? उत्तर भारत में मौसम मुख्य रूप से उमसभरा रहा जबकि पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के कई इलाकों में मॉनसून की बारिश हुई. गुजरात के सौराष्ट्र में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई. राष्ट्रीय राजधानी में, आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की वजह से पारा कुछ नीचे रहा. हालांकि, आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत तक बढ़ गया, जिससे उमस बढ़ने के कारण दिल्लीवासियों को काफी परेशानी हुई. दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक पूर्वानुमान के अनुसार, ‘‘पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान है.’’ उत्तर प्रदेश में आगरा में रही सबसे ज्यादा उमस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यून्तम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश में आगरा सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि झांसी में 37.6 और इटावा में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के मुताबिक बलिया में 35 मिमी जबकि वाराणसी में 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी. हरियाणा और पंजाब में दिन का तापमान सामान्य के करीब रहा. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिसार में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राजस्थान के अधिकतर शहरों में सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. बीकानेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 44.9 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर-जैसलमेर में 43.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 43.1 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर में 42.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 41.9 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 40 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 37.8 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, झुंझुनूं, झालावाड़, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर में कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना जताई है. गुजरात के सौराष्ट्र में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई. इस क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई है. एक अधिकारी ने बताया कि जामनगर जिले के लालपुर में रक्का गांव के खेत में आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय एक महिला और उसके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि देवभूमि द्वारका जिले के विरामदाद गांव में इसी तरह की एक अन्य घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि इसी तरह की घटनाओं में बोटाद जिले के दो गांवों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पांच वर्षीय एक लड़का, उसके 60 वर्षीय दादा और 17 वर्षीय एक किशोरी शामिल है. इन लोगों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है. सौराष्ट्र के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश  सौराष्ट्र के कई हिस्सों, खासकर जामनगर, गिर सोमनाथ, जूनागढ़, राजकोट और भावनगर जिलों में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, जामनगर के कलावाद में मंगलवार दोपहर केवल दो घंटे में सबसे अधिक 73 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई जबकि गिर सोमनाथ जिले के वेरावल और जामनगर जिले के ढोल में शाम चार बजे तक 48 मिलीमीटर बारिश हुई. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के नौ तालुकों में सुबह छह बजे से शाम चार तक 40 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई. यह भी पढ़ें-  मुंबई में 1 जुलाई से केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू की 350 अतिरिक्त लोकल ट्रेन सेवा हरियाणा: गश्त पर निकली पुलिसकर्मियों की टीम पर हमला, 2 की मौत 4 घायल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच सरकार-CJP के बीच कहां बनी सहमति, किन मुद्दों पर बातें अटकी, जानें पूरी डिटेल्स
प्रदर्शन के बीच सरकार-CJP के बीच कहां बनी सहमति, किन मुद्दों पर बातें अटकी, जानें पूरी डिटेल्स
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘जीवन की सबसे भयावह आपदा', बाढ़ देख भावुक हुए AIUDF चीफ अजमल, केन्द्र से मांगा 10000 करोड़ का स्पेशल पैकेज
‘जीवन की सबसे भयावह आपदा', बाढ़ देख भावुक हुए AIUDF चीफ अजमल, मांगा 10000 करोड़ का स्पेशल पैकेज
किन समझौते पर सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन की भूख हड़ताल, जल्द करेंगे अपना वीडियो जारी
किन समझौते पर सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन की भूख हड़ताल, जल्द करेंगे अपना वीडियो जारी

वीडियोज

Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget