एक्सप्लोरर

Ganeshotsav 2021: इस बार विष्णु के अवतार में नजर आए 'लालबागचा राजा', कोविड के चलते केवल ऑनलाइन दर्शन की है अनुमति

Ganeshotsav 2021: लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने यहां भगवान गणेश की मूर्ति का पहली बार दर्शन कराया. इस मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा मंदिर में आरती की गई.

Ganeshotsav 2021: मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल ‘लालबाग के राजा’ (लालबागचा राजा) में भगवान गणेश की मूर्ति को इस बार भगवान विष्णु के अवतार का रूप दिया गया है. लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने यहां भगवान गणेश की मूर्ति का पहली बार दर्शन कराया. बता दें कि मुंबई में लालबाग के राजा के इस पंडाल में सबसे ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. हालांकि इस बार कोविड को लेकर BMC की गाइडलाइंस के चलते श्रद्धालु लालबाग के राजा का ऑनलाइन दर्शन ही कर सकेंगे.

देशभर में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है. इस मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा मंदिर में आरती की गई. बता दें कि, इस बार कोरोना संकट के बीच भक्त घर बैठे लालबागचा राजा के लाइव दर्शन कर सकते हैं. मंडल ने लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) के जरिए बाप्पा की पहली झलक और गणेशोत्सव के दौरान के सभी कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की है.

लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अनुसार, "आप सभी मंडल के ऑफिशियल अकाउंट पर जाकर लालबागचा राजा के पहले दर्शन कर सकते हैं. इसके अलावा फेसबुक और वेबसाइट पर भी जाकर देख सकते हैं. गणपति बप्पा मोर्या."

आयोजकों ने लगाई है भगवान गणेश की चार फीट बड़ी मूर्ति 

लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने इस बार यहां भगवान गणेश की चार फीट बड़ी मूर्ति की स्थापना की है. महाराष्ट्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ऐसा किया गया है. पारंपरिक तौर पर यहां 15 फीट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना होती है. इस साल यहां गणेश महोत्सव का थीम, "माझा गणेशोत्सव, माझी जवाबदारी" (मेरा गणेशोत्सव, मेरी ज़िम्मेदारी) रखा गया है. 

लालबाग के राजा' का ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे लोग 

कोरोना हमारी के चलते लोग इस बार भी 'लालबाग के राजा’ के दर्शन नहीं कर पाएंगे. कोरोना के कारण कहा जा रहा है कि इस बार सड़कों पर पहले जैसी धूम नहीं देखने को मिलेगी. देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत ही उत्साह के साथ धूम-धाम से मनाया जाता है. खासकर मुंबई में हर घर में गणेश पूजा की जाती है. यहां सड़कों पर भक्त उत्साह से झूमते नजर आते हैं. इसबार लोग लालबाग के राजा का ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें 

Militant Attack on CRPF: श्रीनगर में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों पर फेंका ग्रेनेड, एक जवान घायल

भवानीपुर उपचुनाव: कौन हैं प्रियंका टिबरेवाल जिन्हें बीजेपी ने ममता के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PAN-PAN...', एयर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एयर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
प्रदर्शन के दौरान 'फेशियल रिकग्निशन' के जरिए लोगों की पहचान के खिलाफ याचिका, SC सुनवाई को तैयार
प्रदर्शन के दौरान 'फेशियल रिकग्निशन' के जरिए लोगों की पहचान के खिलाफ याचिका, SC सुनवाई को तैयार
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget