गणतंत्र दिवस 2019: इस बार झांकियों की थीम होगी 'महात्मा गांधी', 22 झांकियों में दिखेगी झलक
इस बार गणतंत्र दिवस पर राजपथ से निकलने वाली झांकियों की थीम गांधी हैं. दरअसल देश इस साल गांधी जी की 150वीं जयंती मना रहा है और इसी की झलक राजपथ पर दिखाई देगी.

नई दिल्ली: इस बार गणतंत्र दिवस पर राजपथ से निकलने वाली झांकियों की थीम गांधी हैं. दरअसल देश इस साल गांधी जी की 150वीं जयंती मना रहा है और इसी की झलक राजपथ पर दिखाई देगी.
इस साल कुल 22 झांकियां राजपथ पर होंगी. जिनमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां होंगी और भारत सरकार के मंत्रालयों की होगी 6 झांकियां होंगी. वहीं प्रत्येक राज्य की झांकी में उस राज्य से गांधी जी के संबंध को दिखाया जाएगा. गांधी जी से जुड़ी घटनाओं और विचारों को इसमें दर्शाया जाएगा. महाराष्ट्र और गोवा की झांकी सबका आकर्षण रह सकती है.
बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड के दौरान मुख्य अतिथि बनाए गए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामाफोसा 25 जनवरी को भारत आएंगे. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड पर मुख्य अतिथि बनना किसी भी देश के राष्ट्र प्रमुख के लिये विशेष सम्मान की बात होती है. परेड के मौके पर मुख्य अतिथि कौन होगा इसका फैसला भारत के राजनयिक हितों के मद्देनजर तय किया जाता है. अफ्रीका के साथ भारत के राजनयिक और आर्थिक रिश्तों को गहरा करने की रणनीति के तहत इस साल दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है.
Source: IOCL























