एक्सप्लोरर

गलवान घाटी में हिंसक झड़प: जानें सोमवार की रात को क्या हुआ था, कैसे हमारे 20 सैनिक शहीद हो गए

गलवान घाटी में सोमवार रात हुई हिंसक झड़प कैसे हुई थी इसको लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है.

भारतीय सेना और चीन के बीच कल गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं और भारतीय सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है. हालांकि इस झड़प में कोई गोली नहीं चली है लेकिन संघर्ष इतना खूनी था कि भारत को अपने 20 अनमोल सैनिकों की शहादत सहनी पड़ी. साफ तौर पर चीन ने वादाखिलाफी की है और विदेश मंत्रालय के बयान से ये साफ है कि लाइन ऑफ एक्शन कंट्रोल (एलएसी) पर जो यथास्थिति थी, चीन उसे बदलना चाहता था.

हालांकि 15 जून की रात को चीन के साथ ऐसी कैसी हिंसक झड़प हुई जिसमें भारत ने अपने 20 सैनिकों को खो दिया, इसको लेकर समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक बड़ी खबर आई है.

सोमवार की रात को क्या हुआ बता दें कि 6 जून को चीन और भारत के बीच मेजर जनरल रैंक लेवल की बातचीत हुई थी जिसमें सीमा पर शांति बनाए रखने और यथास्थिति बनाए रखने पर सहमति बनी थी. 6 जून को हुई चर्चा के मुताबिक ही कल रात गलवान घाटी में कर्नल बाबू ने चीन के सैनिकों को उनकी सीमा में और पीछे जाने को कहा लेकिन उनके शांतिपूर्ण तरीके से बात करने के बावजूद चीन के सैनिकों ने बहस शुरू कर दी.

इसके बाद भारतीय सेना और चीन के सैनिकों के बीच टकराव शुरू हो गया जिसमें चीन के सैनिकों ने भारतीय दल पर डंडों, पत्थरों और नुकीली चीजों से हमला कर दिया. इस टकराव में कर्नल संतोष बाबू, हवलदार पालानी और सिपाही कुंदन झा समेत 20 सैनिक घायल हो गए. भारतीय सेना ने आज आरंभिक जानकारी में कहा था कि तीन सैनिकों की जान गई है.

भारतीय सेना पर चीनी सैनिकों ने हमला किया

सूत्रों के मुताबिक यह बातचीत गलवान घाटी के पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 के निकट चल रही थी, जब भारतीय सेना पर चीनी सैनिकों ने हमला किया. भारत ने भी जवाब दिया जिसके चलते चीन के भी 43 सैनिक हताहत हुए हैं. एएनआई के मुताबिक चीन के 43 सैनिक हताहत हुए हैं लेकिन चीन की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक यह टकराव करीब 3 घंटे तक चला. अब भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि 20 में से 17 सैनिक बेहद गंभीर रूप से घायल थे और हिंसक झड़प के बाद इन्हें वापस लाया गया. पहले 3 जवानों की शहादत की खबर थी फिर 17 जवानों ने दम तोड़ दिया जिसकी वजह से शहीद सैनिकों की संख्या 20 तक पहुंच गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget