एक्सप्लोरर

गैबॉन के विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो का निधन, जयशंकर ने जताया दुख

Gabon Foreign Minister Dies: गैबॉन के राष्ट्रपति अली बोंगो ओडिम्बा ने एडमो के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने एक ट्वीट करके उन्हें एक महान राजनयिक और एक वफादार दोस्त बताया. 

Michael Moussa Adamo Deis: सेंट्रल अफ्रीकी देश गैबॉन के विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो का निधन हो गया है. उनके निधन पर भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शोक जताया है. एस जयशंकर ने एक ट्वीट करके कहा, "गैबॉन के विदेश मंत्री और भारत के मित्र माइकल मौसा एडमो के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. इस असामयिक निधन पर उनके परिवार और गैबान सरकार के प्रति संवेदना."

जानकारी के मुताबिक, माइकल मौसा एडमो को कैबिनेट बैठक के दौरान हार्ट अटैक आया था. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गैबॉन के राष्ट्रपति अली बोंगो ओडिम्बा ने उनके निधन की पुष्टि की है. उन्होंने एक ट्वीट करके उन्हें एक महान राजनयिक और एक वफादार दोस्त बताया. 

गैबॉन के राष्ट्रपति ने लिखा, "हमारे विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो आज चले गए. वह एक बहुत महान राजनयिक, एक सच्चे राजनेता थे. मेरे लिए वह सबसे पहले एक वफादार मित्र थे, जिन पर मैं हमेशा भरोसा कर सकता था. यह गैबॉन के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. #RIP"

अमेरिक की उप सचिव ने जताया शोक

अमेरिक की राज्य उप सचिव वेंडी आर. सरमन ने भी शोक जताया. उन्होंने कहा, "गैबॉन के विदेश मंत्री माइकल मौसा एडमो के अचानक निधन की खबर सुनकर मुझे बेहद दुख हुआ है. वह एक दयालु और मददगार नेता थे, जो अपने देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध थे. मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार और गैबॉन के लोगों के साथ हैं."

 

'उनकी सलाह की कमी खलेगी'

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भी कहा कि वह अपनी दोस्ती और उनकी सलाह को याद किया करेंगे. मालदीव के विदेश मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, "गैबॉन के विदेश मंत्री और मेरे प्रिय मित्र माइकल मौसा एडमो के असामयिक निधन के बारे में सुनकर हैरान और बेहद दुखी हूं. उनके परिवार और प्रियजनों और गैबॉन सरकार के लिए इस नुकसान के प्रति मेरी गहरी संवेदना. मुझे उनकी दोस्ती और समझदारी भरी सलाह की कमी खलेगी.'

माइकल मौसा एडमो का जीवन परिचय

मौसा एडमो का जन्म 1961 में उत्तरपूर्वी शहर मकोकोउ में हुआ था. उन्होंने एक राष्ट्रीय टेलीविजन ब्रॉडकास्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया. अल जज़ीरा के अनुसार, 2000 में वह रक्षा मंत्री के रूप में बोंगो के प्रमुख बने. मौसा एडमो ने 2009 में अपने पिता ओमर बोंगो ओंडिम्बा की मौत के बाद बोंगो के विशेष सलाहकार के रूप में कार्य किया.

ये भी पढ़ें-Jammu Kashmir Blast: बम धमाके से दहला जम्मू का नरवाल इलाका, 30 मिनट के गैप पर हुए दो विस्फोट, 7 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
McDonald Outlet: वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट
वेज ऑर्डर पर आया नॉन वेज फूड! हेल्थ डिपार्टमेंट का एक्शन, सील किया मैकडॉनल्ड्स आउटलेट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget