एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Blast: बम धमाके से दहला जम्मू का नरवाल इलाका, 30 मिनट के गैप पर हुए दो विस्फोट, 7 घायल

Blast In Jammu: जम्मू के नरवाल इलाके में शनिवार सुबह दो ब्लास्ट हुए. इस ब्लास्ट में 7 लोग जख्मी हुए हैं. पुलिस मौके पर मौजूद है और तफ्तीश शुरू कर दी गई है.

Jammu Kashmir Blast News: जम्मू कश्मीर के नरवाल इलाके में शनिवार सुबह दो ब्लास्ट हुए. जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि इस ब्लास्ट में 7 लोगों के जख्मी होने की जानकारी मिली है. ब्लास्ट के बाद जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो वाहनों में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिससे 6 लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. 

पुलिस अधिकारी ने कहा, "इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर हैं और आगे की जांच चल रही है." जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर के वार्ड नंबर 7 में पहला धमाका करीब 11:00 बजे हुआ. इसके ठीक 15 से 20 मिनट बाद इसी इलाके में दूसरा धमाका हुआ. प्रारंभिक जांच में इन दोनों धमाकों में स्टिकी बम के इस्तेमाल होने की बात सामने आई है.

डांगरी पार्टी-2 करना चाहते थे आतंकी

अभी तक की जांच में एक और अहम बात सामने आई है. नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर में हुए धमाके से आतंकी डांगरी पार्ट टू करना चाहते थे. दरअसल, वार्ड नंबर 7 में करीब 11:00 बजे पहला धमाका किया और इस धमाके को देखने आई भीड़ और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आतंकियों ने दूसरा धमाका किया.

ब्लास्ट पर क्षेत्र के उप मेयर बलदेव सिंह बलोरिया की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, "मैंने अधिकारियों से पूछा और उन्होंने मुझे बताया कि जांच के बाद ही वे कह पाएंगे कि विस्फोट दुर्घटनावश हुए थे या उग्रवाद से जुड़े थे. मुझे बताया गया है कि 7 लोग घायल हुए हैं और उनमें से कुछ की हालत गंभीर है."

सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट

बता दें कि 26 जनवरी से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ था कि जम्मू में कभी भी बड़ी वारदात हो सकती है. वहीं दूसरी जम्मू में राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा भी चल रही है. ऐसे में अब राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री की सभा में घुसने वाला फर्जी सैनिक गिरफ्तार, ID कार्ड पर लिखा था- 'दिल्ली पुलिस सुरक्षा PM'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget