एक्सप्लोरर

दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत का नया अध्याय शुरू...सबसे ताकतवर देशों के समूह G-20 की अध्यक्षता आज से संभालेगा हिंदुस्तान

G-20 Summit: बाली में पिछले महीने G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था. पीएम मोदी ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था, जिसमें भारत को जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

India G-20 Presidency: भारत आज से आधिकारिक रूप से G20 समूह की अध्यक्षता संभाल लेगा. भारत पूरे एक साल के लिए दुनिया के आर्थिक रूप से संपन्न देशों के समूह जी20 की अध्यक्षता करेगा. अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में जी20 एक प्रमुख मंच है, जो वैश्विक जीडीपी का 85 फीसदी का प्रतिनिधित्व करता है. दुनियाभर के कारोबार का 75 फीसदी से ज्यादा और दुनिया की दो-तिहाई आबादी का भी प्रतिनिधत्व करता है. 

भारत आज से G20 की अध्यक्षता औपचारिक रूप से ग्रहण करेगा. अगले एक साल के दौरान देश में 55 अलग-अलग जगहों पर जी20 समूह की 200 से ज्यादा बैठकें होंगी. यह पहली बार होगा कि जी20 का मेजबान देश 50 से ज्यादा शहरों में बैठक करेगा. भारत के लिए पिछले 75 साल में सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय आयोजन भी होगा. 

जी20 की तैयारियों के लिए बुलाई सर्वदलीय बैठक

भारत ने अपने सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान अगले एक साल में होने वाली बैठकों की योजना के संबंध में नेताओं को इसकी जानकारी देने के लिए 5 दिसंबर को एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है. सूत्रों को मुताबिक, संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसके लिए 40 दलों के अध्यक्षों को इस बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाली इस बैठक में तमाम दलों के अध्यक्षों समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश एस जयशंकर भी मौजूद रहेंगे. 

बाली में हुई थी जी20 की बैठक

इंडोनेशिया के बाली (Bali) में पिछले महीने जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था. भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया था, जिसमें भारत को जी20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) की अध्यक्षता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर महीने की शुरुआत में भारत की अध्यक्षता में जी20 का लोगों, थीम और उसकी वेबसाइट को लॉन्च किया था. 

क्या है जी20?

जी-20 देशों के साथ एक यूरोपियन यूनियन का समूह है. इन समूह में अर्थव्यवस्था के मामले में मजबूत समझे जाने वाले दुनिया भर के 20 देश शामिल हैं. इसमें फ्रांस,  इंडोनेशिया, इटली, कोरिया, जर्मनी, इंडिया, मेक्सिको, ऑस्‍ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, रुस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, तुर्की, युनाइटेड किंगडम, जापान, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन शामिल हैं. हर साल इन देशों का एक सम्मेलन आयोजित होता है, जिसमें इन देशों के टॉप लीडर्स, प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री आदि शामिल होते हैं. वहीं जी20 की मंत्री स्तर की बैठकों में गर्वनर, मंत्री आदि हिस्सा लेते हैं.  

जी20 का अहम काम आर्थिक सहयोग है, जिसमें शामिल होने वाले देशों की कुल जीडीपी दुनिया भर के देशों की 80 फीसदी है. जी20 समूह में शामिल देश मिलकर ग्लोबल इकोनॉमी पर काम करते हैं. इसके अलावा ये वैश्विक आर्थिक स्थिरता और जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर भी विचार करते हैं. जी20 का मुख्य उद्देश्य वैश्विक आर्थिक स्थिति को कंट्रोल करना है.  

इसे भी पढ़ेंः-

Gujarat Election 2022: क्या बागी नेता बढ़ाएंगे बड़ी पार्टियों की मुश्किलें, 50 विधानसभा जहां 10 से ज्यादा उम्मीदवार एक सीट पर लड़ रहे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget