एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज समेत सभी चैनलों के एग्जिट पोल में गुजरात-हिमाचल में बीजेपी सरकार

गुजरात और हिमाचल प्रदेश का एक्जिट पोल सामने आ चुका है. 6 चैनलों ने जो एक्जिट पोल चलाया है उसके मुताबिक बीजेपी गुजरात में औसत 115 सीट जीत सकती है जबकि कांग्रेस 66 सीटें जीत सकती है.

नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश का एक्जिट पोल सामने आ चुका है. 6 चैनलों ने जो एक्जिट पोल चलाया है उसके मुताबिक बीजेपी गुजरात में औसत 115 सीट जीत सकती है जबकि कांग्रेस 66 सीटें जीत सकती है. एबीपी न्यूज़ के एक्जिट पोल के मुताबिक भी हिमाचल और गुजरात में बीजेपी जीत सकती है. कांग्रेस ने हालांकि दोनों ही प्रदेशों में बहुत मेहनत की है और राहुल गांधी भी जी-जान से जुटे रहे हैं. सवाल ये भी है कि अगर ये एक्जिट पोल नतीजों में तब्दील हुए तो अगले साल होने वाले चुनावों पर इसका क्या असर पड़ेगा?

गुजरात का एक्जिट पोल

DRBheVmUEAABsgX एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में बीजेपी की एक बार फिर सत्ता में जोरदार वापसी हो रही है. गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से बीजेपी को 117, कांग्रेस को 64 और अन्य को 01 सीटें मिल रही हैं. ये जीत साल 2012 के विधानसभा चुनाव से भी बड़ी जीत है. साल 2012 में बीजेपी को 115 सीटें मिली थीं. एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 49 प्रतिशत वोट शेयर, कांग्रेस को 41 प्रतिशत वोट शेयर और अन्य को 10 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है.

हिमाचल का एक्जिट पोल 

DRBhxCrUMAA33KI एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है. 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल प्रदेश के वोट शेयर पर नजर डालें तो बीजेपी को 45%, कांग्रेस को 42% और अन्य के हिस्से सिर्फ 13% वोट शेयर जाता दिख रहा है. एग्जिट पोल में सीटों के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को 35-41, कांग्रेस को 26-32 और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं. सीटों के औसत पर जाएं तो बीजेपी को 38, कांग्रेस को 29 और अन्य को एक सीट मिलती नजर आ रही है. वर्तमान में राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी के क्रमश: 35 और 28 विधायकों के साथ चार निर्दलीय हैं और एक सीट खाली है.

6 चैनलों का एक्जिट पोल 

DRBhRLvUQAAWB2_ एबीपी न्यूज़ समेत 6 न्यूज़ चैनलों के एग्जिट पोल में बीजेपी भारी बहुमत के साथ गुजरात में वापसी कर रही है. वहीं राहुल गांधी के नेतृत्व में गुजरात का चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस से एक बार फिर सत्ता की कुर्सी दूर जाती दिख रही है. 6 चैनलों के औसत पर नजर डाले तो बीजेपी को 115, कांग्रेस को 66 और अन्य 1 को एक सीट मिल सकती हैं. पांच चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को पहले चरण और बीजेपी को दूसरे चरण में फायदा मिला.

मोदी की आंधी में कैसे टिकेंगे राहुल गांधी राहुल गांधी इन चुनावों से पहले एकदम बदले हुए रूप में नजर आए. उनके बयान तीखे और धारदार हुए तो वहीं मुद्दों पर पकड़ भी पहले से मजबूत हुई. राहुल गांधी को इसी बीच कांग्रेस की कमान भी सौंपी गई और वो कांग्रेस अध्यक्ष बने. राहुल गांधी ने गुजरात में धुआंधार प्रचार किया और बीजेपी विरोधियों को भी अपने साथ मिलाया. राहुल ने बीजेपी की हार सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया लेकिन फिर भी सत्ता बीजेपी को मिलती दिख रही है. अब ऐसे में सवाल ये है कि अगले साल देश के 8 राज्यों में चुनाव होने हैं और 2019 में आम चुनाव होने हैं, इन चुनावों में मोदी मैजिक या मोदी आंधी को कैसे टक्कर देंगे राहुल गांधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह
ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए थे 6 भारतीय जवान, पहली बार सामने आए नाम, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिली जगह
70 हजार जवान, संवेदनशील इलाकों में पिकेट...अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
70 हजार जवान, संवेदनशील इलाकों में पिकेट...अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर FIR दर्ज करना अब अनिवार्य
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर FIR दर्ज करना अब अनिवार्य
94 साल की महालक्ष्मम्मा ने भारतीय पहचान वापस पाने US नागरिकता छोड़ी, बोलीं - 'अंतिम सांस फिर से भारतीय बनकर लेना है...'
94 साल की महालक्ष्मम्मा ने भारतीय पहचान वापस पाने US नागरिकता छोड़ी, बोलीं - 'अंतिम सांस फिर से भारतीय बनकर लेना है...'

वीडियोज

Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepalese Tea: आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
आंख दिखा रहे नेपाल को भारत ने सिखाया सबक, किया बड़ा फैसला, बॉर्डर पर सड़ रही 13 लाख किलो चाय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, आरोपों के बाद से था दबाव
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
'ट्रस्ट करें भंग, PM मोदी भी...' राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सरकार पर भड़की कांग्रेस, कर डाली ये बड़ी डिमांड
IND Vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच से पहले आयरलैंड के खिलाड़ी ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'वो 15 साल का है और...'
Carry On Jatta 4 Box Office Collection Day 1 Live: गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ करेगी दमदार ओपनिंग! दोपहर 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में FIR के बाद CM योगी की पहली प्रतिक्रिया, 'जन आस्था से खिलवाड़ करने वाले...'
Explained: 260 परमाणु बम एकसाथ फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? वेनेजुएला में 10 हजार मौतों का गुमान, जमीन के नीचे चल क्या रहा?
वेनेजुएला में 260 परमाणु बम फटने जितना 'जुड़वा भूकंप' क्या? आखिर जमीन के नीचे चल क्या रहा?
Embed widget