एक्सप्लोरर

Mehul Choksi News: 'मेरा पासपोर्ट सस्पेंड है, इसलिए नहीं लौट पा रहा भारत', भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी ने किया दावा

Fugitive Mehul Choksi: मेहुल चोकसी को लेकर बताया जाता है कि वह कैरिबियाई देश डोमिनिकन रिपब्लिक में छिपकर बैठा हुआ है. उसके ऊपर पीएनबी संग धोखाधड़ी करने का आरोप है.

Mehul Choksi: भगोड़े हीरा कारोबारी और अरबों रुपये के पीएनबी घोटाले के मास्टरमाइंड मेहुल चोकसी ने भारत नहीं आने की वजह बताई है. मुंबई की एक अदालत में दायर आवेदन में चोकसी ने कहा कि वह कई वजहों से भारत नहीं लौट पा रहा है. इनमें से कुछ वजहें उसके कंट्रोल से बाहर की हैं. भगोड़े कारोबारी का कहना है कि इस आधार पर उसे 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' घोषित नहीं किया जाना चाहिए. बताया जाता है कि चोकसी डोमिनिकन रिपब्लिक में छिपा बैठा है. 

मेहुल चोकसी ने दावा किया है कि वह आपराधिक मुकदमों से बचने के लिए भारत छोड़कर नहीं भागा है. वह देश लौटने से इनकार भी नहीं कर रहा है. भगोड़े हीरा कारोबारी ने कहा है कि उसके पासपोर्ट को भारतीय अधिकारियों ने सस्पेंड कर दिया है, जिसकी वजह से वह भारत नहीं लौट पा रहा है. मेहुल चोकसी ने बुधवार (22 मई) को मुंबई में स्पेशल पीएमएलए कोर्ट के समक्ष एक आवेदन दायर किया, जिसमें उसने अपने अपराधों को लेकर बात की है और ये दावे किए. 

भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने के लिए हो रही कार्यवाही: मेहुल चोकसी

मेहुल चोकसी ने आवेदन में पासपोर्ट के सस्पेंशन और उसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही जांच से संबंधित दस्तावेजों को तलब करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है. चोकसी ने याचिका को वकील विजय अग्रवाल के जरिए दायर किया है. इसमें कहा गया है कि मेहुल चोकसी के खिलाफ मौजूदा कार्यवाही उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) घोषित करने की ईडी की याचिका से जुड़ी है. ऐसे में संबंधित दस्तावेजों को तलब करने की जरूरत है, ताकि निष्पक्ष फैसला हो सके. 

कौन होता है भगोड़ा आर्थिक अपराधी?

हीरा कारोबारी की याचिका में कहा गया है कि भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के मुताबिक, 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' उस शख्स को माना जाता है, जिसके खिलाफ भारत की अदालत ने किसी अपराध पर गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है. मगर वह आपराधिक मुकदमे से बचने के लिए भारत छोड़कर भाग गया है या फिर उसने मुकदमे का सामना करने से बचने के लिए देश नहीं लौटने का फैसला किया है. ईडी के आवेदन में चोकसी को भगोड़ा घोषित करने के लिए दोनों शर्तें पूरी नहीं हो रही हैं. 

ईडी को बताया था क्यों नहीं लौट पा रहा भारत: मेहुल चोकसी 

याचिका में कहा गया है कि मेहुल चोकसी ने आपराधिक मुकदमे से बचने के लिए न तो भारत छोड़ा है और न ही वह आपराधिक मुकदमा के लिए भारत लौटने से इनकार कर रहा है. वह भारत नहीं लौट पा रहा है, क्योंकि कुछ वजहें उसके कंट्रोल से बाहर हैं. मेहुल चोकसी ने कहा कि फरवरी 2018 में जब ईडी ने उसे पेश होने के लिए समन जारी किया तो उसने जांच एजेंसी को जवाब दिया था. उसने कहा था कि वह भारत लौटने में असमर्थ है, क्योंकि भारतीय अधिकारियों ने उसका पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया है.

पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद लौटने की उम्मीद करना गलत: मेहुल चोकसी

मेहुल चोकसी ने अपनी याचिका में पासपोर्ट ऑफिस के जरिए जारी किए गए नोटिस को भी अटैच किया है. इसमें बताया गया है कि पासपोर्ट इसलिए सस्पेंड किया गया है, क्योंकि मेहुल चोकसी भारत की सुरक्षा के लिए खतरा है. इसमें कहा गया है कि ऐसे हालातों में ईडी का ये कहना कि चोकसी भारत नहीं लौट रहा है, बिल्कुल गलत है.  इसकी वजह ये है कि उसका पासपोर्ट सस्पेंड है और ऐसे में उससे वापस लौटने की उम्मीद नहीं की जा सकती है. 

पीएनबी से 13000 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी है मेहुल चोकसी

भगोड़े कारोबारी ने अपनी याचिका में कहा है कि ऐसे में उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने के मामले में इस बात को भी ध्यान में रखा जाए कि उसका पासपोर्ट सस्पेंड किया गया है. पीएमएलए के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई कर रही अदालत ने चोकसी की याचिका पर ईडी से जवाब तलब किया और मामले की सुनवाई तीन जून तक के लिए स्थगित कर दी. मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से 13,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. 

यह भी पढ़ें: भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को क्यों भारत नहीं लाया जा सका? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget