एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में ठंड बढ़ी, जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीत लहर बढ़ने से ठिठुरन बढ़ गई है.

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जम्मू का तापमान श्रीनगर के तापमान के करीब पहुंच गया है. जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है, जबकि श्रीनगर में दिन का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. जम्मू और श्रीनगर में दिन के तापमान में सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस का अंतर है. लद्दाख के कारगिल जिले का द्रास इलाका सबसे ठंडा रहा है. यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 32 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीत लहर बढ़ने से ठिठुरन बढ़ गई है. जम्मू में पिछले सात दिनों से बादल छाए रहने से जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है. डल झील समेत कई जलस्नोतों में पानी बर्फ की चादर में बदलता जा रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में तापमान और नीचे गिर सकता है, जिससे जम्मू-कश्मीर में शीतलहर और बढ़ सकती है. शुक्रवार को जम्मू में बादल छाए रहेंगे. श्रीनगर में मौसम साफ रहेगा. वहीं, उत्तर भारत के कई इलाकों में कोहरा छाए रहने से जम्मू पहुंचने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं.

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार सुबह एकतरफा वाहनों के लिए करीब दो दिनों बाद खुला. केवल श्रीनगर से बड़े वाहनों को जम्मू भेजा जा रहा है. लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 18 डिग्री, पहलगाम में माइनस 12.7 और गुलमर्ग में माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि 1 जनवरी से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. जम्मू का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर 1998 में जम्मू का न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया था. जम्मू में ठंड से एक सप्ताह में दो लोगों की मौत हो चुकी है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8.4 व न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कटरा का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा. भद्रवाह इलाके में न्यूनतम तापमान माइनस 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें-

यूपी फिर से ना जले, इसके लिए की जा रही है ये खास तैयारी

सुसाइड के वक्त घर में अकेले थे कुशल पंजाबी, माता-पिता ने चाबी वाले से खुलवाया दरवाजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत के पहाड़ी शहरों पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
भारत के पहाड़ी शहरों पर कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget