एक्सप्लोरर

दिल्ली: 'फ्री बिजली' पर आमने सामने आप और बीजेपी, संजय सिंह ने जावड़ेकर को लिखी चिट्ठी

200 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बीजेपी नेता विजय गोयल के एक बयान को लेकर आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय प्रकाश जावड़ेकर को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने सवाल किया कि क्या बिजली कंपनियों और बीजेपी में कोई सांठगांठ हुई है.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सियासी माहौल गरमाया हुआ है. 200 यूनिट फ्री बिजली को लेकर बीजेपी नेता विजय गोयल के एक बयान पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पलटवार करते हुए दिल्ली बीजेपी प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है.

 संजय सिंह ने पत्र में पूछा है कि बीजेपी 200 यूनिट फ्री बिजली के फैसले को क्यों खत्म करना चाहती है. 400 यूनिट तक आधे दाम की छूट से जनता को मिलने वाली राहत को क्यों खत्म करना चाहती है बीजेपी. साथ ही ये सवाल भी पूछा है कि क्या बीजेपी और बिजली कम्पनियों के बीच कोई सांठगांठ हुई है. बीजेपी शासित राज्यो में महंगी बिजली होने पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने पत्र में पूछा है कि उन राज्यो में कब तक 200 यूनिट बिजली फ्री हो जाएगी.

दिल्ली: 'फ्री बिजली' पर आमने सामने आप और बीजेपी, संजय सिंह ने जावड़ेकर को लिखी चिट्ठी

दरअसल एक अखबार को दिये इंटरव्यू में बीजेपी सांसद विजय गोयल ने कहा था कि हम दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी नहीं देंगे बल्कि ऐसा माहौल बनाएंगे कि लोगों को सस्ती बिजली मिल सके. विजय गोयल ने कहा था कि इसके ज़रिये केजरीवाल वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं. हम जो भी योजना लाएंगे वो पूरे 5 साल के लिए होगी न कि चुनावों से पहले 2 महीने के लिए.

विजय गोयल के इसी बयान को लेकर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है और आरोप लगाया है कि बीजेपी अगर सत्ता में आती है तो दिल्ली की जनता को मिली राहत खत्म कर देगी. आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चढ्ढा ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों से बीजेपी खफा है और समाज के सबसे गरीब वर्गों को मिलने वाली सेवाओं और सब्सिडी के विस्तार से परेशान है.

खुद को कलयुग का भगवान बताने वाले कल्कि महाराज पर दर्ज हुआ मुकदमा

बीजेपी ने आगामी राज्य चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र के वादों का अनावरण करना शुरू कर दिया है और अब यह साफ है कि उनका प्रमुख वादा दिल्ली के लोगों को सस्ती बिजली देने वाली सब्सिडी को वापस लेना है. राघव चढ्ढा ने कहा कि गरीब विरोधी बीजेपी 'सबसिडी वापसी' के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी. आम आदमी पार्टी सस्ती बिजली को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानती है औए ऐसे में विजय गोयल के बयान पर पार्टी ने हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget