एक्सप्लोरर

सुपरकॉप KPS गिल का पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व डीजीपी के पी एस गिल का रविवार को पूरे पुलिस सम्मान के साथ राजधानी दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर पंजाब पुलिस ने सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर गिल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

पंजाब से आतंकवाद को खत्म करने का श्रेय

गिल के बेटे और बेटी ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी. तीनों बलों ने उनके सम्मान में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. उन्हें पंजाब से आतंकवाद को खत्म करने और शांति बहाल करने का श्रेय जाता है. आपको बता दें कि गिल का 82 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया था.

पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने उनके शव पर पुष्पचक्र चढ़ाया. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री की तरफ से गिल के शव पर पुष्पचक्र चढ़ाया.

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सलाहकार भरत इंदर सिंह चहल ने गिल के अंतिम संस्कार में पंजाब सरकार का प्रतिनिधित्व किया. वहीं, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव करणपाल सिंह शेखों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पुष्पचक्र चढ़ाया.

लोगों ने बड़ी संख्या में दी पंजाब के पूर्व डीजीपी को श्रद्धांजलि

राजनैतिक और अन्य गणमान्य लोगों और आईपीएस अधिकारियों समेत विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पंजाब के पूर्व डीजीपी को श्रद्धांजलि दी. इनमें अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, डीजीपी हरदीप सिंह ढिल्लों, पूर्व डीजीपी सरबदीप सिंह और पूर्व डीजीपी एस के शर्मा शामिल हैं.

एडीजीपी दिनकर गुप्ता, एडीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता, एडीजीपी ईश्वर सिंह, आईजी अर्पित शुक्ला, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, आईजी अनन्या गौतम, आईजी ईश्वर सिंह, एआईजी हरप्रीत सिंह संधू, प्रोफेसर सरूप सिंह, नरींदर सिंह और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्लै ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी.

गिल ने सीआरपीएफ के डीजी के तौर पर भी काम किया था. वह साल 2006-07 में छत्तीसगढ़ सरकार के सुरक्षा सलाहकार भी थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
UAE से भारत लाई गई करोड़ों की ठगी की आरोपी विशाखा राठौड़, CBI का बड़ा एक्शन
UAE से भारत लाई गई करोड़ों की ठगी की आरोपी विशाखा राठौड़, CBI का बड़ा एक्शन
Xप्लेन: किस राज्य के मंत्रिमंडल में महिला मंत्री जीरो, सबसे कम? यूपी-कर्नाटक तक चौंकाने वाले आंकड़े
किस राज्य के मंत्रिमंडल में महिला मंत्री जीरो, सबसे कम? यूपी-कर्नाटक तक चौंकाने वाले आंकड़े
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget