एक्सप्लोरर

123 सबूत, 23 गवाह, 2000 पन्नों की चार्जशीट... जानें प्रज्वल रेवन्ना को सजा मिलने की इनसाइड स्टोरी

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को मैसूरु की घरेलू सहायिका के बलात्कार मामले में दोषी ठहराया गया है। फोरेंसिक साक्ष्य और SIT की 2,000 पन्नों की चार्जशीट ने केस को मजबूत किया.

पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को मैसूरु, केआर नगर की एक घरेलू सहायिका द्वारा दायर बलात्कार मामले में पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव्स की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया. यह फैसला केस दर्ज होने के महज 14 महीने बाद सुनाया गया, जिसमें ट्रायल बेहद तेज़ी से संपन्न हुआ. सज़ा का ऐलान शनिवार को किया जाएगा. अदालत में फैसला सुनते समय रेवन्ना भावुक हो गए और कोर्ट से बाहर निकलते समय रोते हुए नज़र आए.

जांच और सुनवाई के दौरान पीड़िता ने एक साड़ी को सबूत के रूप में पेश किया, जिसे उसने सुरक्षित रखा था. फोरेंसिक जांच में साड़ी पर सीमेन के अंश पाए गए, जिसे अदालत में पेश किया गया और यह बलात्कार साबित करने में अहम सबूत साबित हुआ. यह मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2008 की प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज किया गया था.

CID की विशेष जांच टीम
CID की विशेष जांच टीम (SIT), जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर शोभा ने किया, ने जांच के दौरान 123 साक्ष्य जुटाए और लगभग 2,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की. ट्रायल 31 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ. अगले सात महीनों में अदालत ने 23 गवाहों के बयान दर्ज किए और वीडियो क्लिप्स की फोरेंसिक रिपोर्ट्स शामिल किए गए.

48 वर्षीय उस महिला से जुड़ा मामला
यह मामला 48 वर्षीय उस महिला से जुड़ा है जो हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करती थी. 2021 में उसके साथ कथित तौर पर दो बार बलात्कार किया गया और आरोपी ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.'

एच डी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना
प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जद(एस) संरक्षक एच डी देवेगौड़ा का पोता है. ये मामले तब सामने आए जब प्रज्वल रेवन्ना से कथित तौर पर जुड़े अश्लील वीडियो हासन में 26 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले प्रसारित हुए थे. एसआईटी ने उसे पिछले साल 31 मई को होलेनरसीपुरा टाउन पुलिस थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में जर्मनी से बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गिरफ्तार किया था. रेवन्ना 2024 के लोकसभा चुनाव में हासन संसदीय क्षेत्र से हार गया था, बाद में जद (एस) ने उसे पार्टी से निलंबित कर दिया था.

ये भी पढ़ें: BSF Constable: जम्मू कश्मीर से लापता हुआ BSF कांस्टेबल दिल्ली में मिला, अब की जाएगी ये कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
Parliament Monsoon Season 2026 Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
CJP Parliament March LIVE: 'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget