एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के बेटे भी जांच के दायरे में, कस सकता है CBI का शिकंजा

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक देशमुख के बेटों सलिल देशमुख और हृषिकेश देशमुख के स्वामित्व वाली कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही.

मुंबई: मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई प्राथमिक जांच कर अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला और अपने पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज कर जांच कर रही है. सीबीआई की जांच का दायरा केवल अनिल देशमुख पर लगे आरोपों तक सीमित नहीं है बल्कि अनिल देशमुख के बेटों की कंपनियों और उसमें निवेश भी जांच के घेरे में है. 

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, अनिल देशमुख के दो बेटों सलिल देशमुख और हृषिकेश देशमुख की स्वामित्व वाली आधा दर्जन से अधिक फर्मों में से एक कोलकाता की कंपनी है जो केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच के दायरे में आई है. सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता की कंपनी एक ऐसे पते से चल रही है जो शेल कंपनियों का एक हॉटस्पॉट है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक देशमुख के बेटों सलिल देशमुख और हृषिकेश देशमुख के स्वामित्व वाली कंपनियों के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, जिसमें कोलकाता स्थित Zodiac Dealcom प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है.

शेल कंपनियों का हॉटस्पॉट

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि Zodiac Dealcom प्राइवेट लिमिटेड का पंजीकृत पता, 9/12 लाल बाजार, ब्लॉक ई, सेकेंड फ्लोर, कोलकाता है. यह एक ब्रिटिश जमाने की इमारत है, जिसे मर्केंटाइल बिल्डिंग्स कहा जाता है. इसे 2017 में केंद्र सरकार के जरिए शेल कंपनियों और काले धन पर कार्रवाई के दौरान नियुक्त एक टास्क फोर्स द्वारा 400 से अधिक शेल कंपनियों के हॉटस्पॉट के रूप में पहचाना गया था.

हालांकि बाद में इन शेल कंपनियों की एक संख्या को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) द्वारा बंद कर दिया गया था. रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के रिकॉर्ड बताते हैं कि उनमें से 100 से अधिक अभी भी एक ही इमारत से सक्रिय हैं. इनमें से कम से कम 30 सक्रिय फर्मों के पास Zodiac Dealcom के समान पते पर अपना पंजीकृत कार्यालय है. रिकॉर्ड से पता चलता है कि मार्च 2019 तक, Zodiac Dealcom का स्वामित्व चार फर्मों- आयती जेम्स प्राइवेट लिमिटेड, कंक्रीट रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, अटलांटिक विस्टा रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड और कंक्रीट एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड सलिल देशमुख, ऋषिकेश देशमुख और देशमुख परिवार के सदस्यों के अधीन था. इन कंपनियों का वित्तीय लेनदेन शक के घेरे में है. 

गौरतलब है कि, 20 मार्च 2021 को परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे आठ पन्नों के पत्र में आरोप लगाया कि देशमुख ने मुंबई में 1,750 बार और रेस्तरां से 40-50 करोड़ रुपये सहित हर महीने 100 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए निलंबित एपीआई सचिन वाजे को कहा था. इसी मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अदालत ने CBI जांच के आदेश दिए थे.

अब सीबीआई अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है जिन पर कथित रूप से सार्वजनिक कर्तव्य के अनुचित और पद के दुरुपयोग का आरोप है. एजेंसी देशमुख द्वारा तबादला करने, राज्य में पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग और अधिकारियों के प्रदर्शन को प्रभावित करने के आरोप की जांच कर रही है.  सीबीआई द्वारा अनिल देशमुख के बेटों की कंपनियों की जांच के बारे में अनिल देशमुख या उनके दोनो बेटों की प्रतिक्रिया सामने नही आई है. अनिल देशमुख, सलिल देशमुख या हृषिकेश देशमुख की प्रतिक्रिया उपलब्ध होते ही उनका पक्ष भी रखा जाएगा. 

यह भी पढ़ें: ऑक्सीजन की कमी पर केंद्र को राहत, दिल्ली HC के अवमानना नोटिस पर SC ने लगाई रोक

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget