एक्सप्लोरर

Ranjan Gogoi: 'वे न समझने का नाटक करेंगे, फिर भी हमें...', UCC के समर्थन में बोले पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई

Ranjan Gogoi on UCC: पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई का कहना है कि UCC देश के एकीकरण के लिए बेहद जरूरी है और यह एक प्रगतिशील कानून है.

Ranjan Gogoi on UCC:  भारत के पूर्व चीफ जस्टिस और वर्तमान राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की वकालत की है. उन्होंने इसे प्रगतिशील कानून बताया है और इसे लागू करने के लिए देश में आम सहमति बनाने का प्रयास करने को कहा है. उन्होंने यह भी कहा है कि देश की राष्ट्रीय एकता की दिशा में UCC बेहद महत्वपूर्ण कदम है. 

गोगोई सूरत लिटफेस्ट 2025 में 'न्यायपालिका के लिए चुनौतियां' विषय पर अपनी बात रख रहे थे. उन्होंने कहा, 'समान नागरिक संहिता (UCC) एक प्रगतिशील कानून है. यह राष्ट्रीय एकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा. इसका संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 (धर्म के अधिकार से संबंधित) के साथ कोई टकराव नहीं है. इससे गोद लेने, विवाह, तलाक और उत्तराधिकार के मामलों पर असर पड़ेगा. यह गोवा में बहुत अच्छे से काम कर रहा है.'

गोगोई ने कहा, 'इस मामले में आम सहमति बनाने की जरूरत है और इसे लेकर फैलाई जा रही गलत खबरों की जांच भी करने की आवश्यता है. आज हमारे देश में अलग-अलग रीति-रिवाज हैं, परंपराएं हैं. इतनी विभन्नता से सामाजिक न्याय के मामलों पर असर होता है. कोई भी देश इतने ज्यादा कानून नहीं रख सकता. UCC हमारे देश को एकजुट कर सकता है.'

'लोगों को समझाना होगा'
गोगोई ने कहा, 'मैं सरकार और सभी सांसदों से निवेदन करूंगा कि वे इसके लिए आम सहमति बनाएं. लोगों को बताएं कि यूसीसी क्या है. लोग इस बात को समझेंगे, हालांकि एक वर्ग कभी नहीं समझेग, वे इसे ना समझने का नाटक करेंगे लेकिन हमें फिर भी आगे की ओर देखना होगा.'

'जजों की संख्या एक लाख तक होनी चाहिए'
पूर्व चीफ जस्टिस ने इस दौरान देश में लंबित मामलों की संख्या पर भी चिंता जताई. इसके समाधान के लिए उन्होंने देश में जजों की संख्या 24 हजार से बढ़ाकर एक लाख किए जाने का सुझाव दिया. गोगोई ने 'एक देश एक चुनाव' का भी समर्थन किया. उन्होंने कहा कि देश में हमेशा चुनाव होते रहते हैं, इसमें पैसा भी खूब लगता है और कामकाज भी रुकता है, 'एक देश एक चुनाव' इसका अच्छा समाधान है.

यह भी पढ़ें...

Farmers' Protest: केंद्र ने की डल्लेवाल से आमरण अनशन तोड़ने की अपील, 14 फरवरी को बुलाई बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget