एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति के भाषण के बीच बांटा जा रहा था खाना, नाखुश होकर रोक दिया अपना भाषण

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उस वक्त नाखुश होकर अपना भाषण बीच में ही रोक दिया, उन्होंने कहा मुझे लगता है कि खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं. निश्चित तौर पर यह जरूरी है, लेकिन इसने तो व्यवस्था को ही गड़बड़ कर दिया है.

अमरावती: इंडियन इकोनॉमिक असोसिएशन के सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उस वक्त नाखुश होकर अपना भाषण बीच में ही रोक दिया जब उन्होंने देखा कि उनके संबोधन के दौरान प्रतिनिधियों को खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं. इस भूल की तरफ आयोजकों का ध्यान दिलाने के लिए कुछ देर तक अपना भाषण रोक कर राष्ट्रपति ने उनसे कहा कि वे उनका संबोधन पूरा होने तक पैकेट बांटना बंद करें. अपना भाषण कुछ देर के लिए रोक दिया आईईए के शताब्दी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कोविंद ने देखा कि वहां मौजूद लोगों के बीच खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं. यह देखकर कोविंद ने अपना भाषण कुछ देर के लिए रोक दिया और दर्शकों की तरफ देखा, क्योंकि उधर शोर होने लगा था. सम्मेलन में हिस्सा ले रहे प्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों के बीच खाने के पैकेट बंटते देखकर कुछ छात्र पैकेट हासिल करने के लिए अपनी सीट से खड़े हो गए थे. मुझे लगता है कि खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं कोविंद ने कहा, ‘‘आर्थिक जगत में जो कुछ हो रहा है, वही तस्वीर मैं इस सम्मेलन में भी देख रहा हूं. मुझे लगता है कि खाने के पैकेट बांटे जा रहे हैं. निश्चित तौर पर यह जरूरी है, लेकिन इसने तो व्यवस्था को ही गड़बड़ कर दिया है.’’ खाने के पैकेटों का वितरण रोकने के लिए पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की ओर से दिए गए दखल के बीच कोविंद ने कहा, ‘‘लिहाजा, मैं आयोजकों से अनुरोध करता हूं, क्या वे कुछ देर के लिए खाने के पैकेटों का वितरण रोकेंगे .’’ इसके बाद राष्ट्रपति ने अपना संबोधन पूरा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
LIVE: 'ज्ञानेश कुमार ने कोई गलती नहीं की', इस्तीफे की मांग पर बोले रामदास अठावले
LIVE: 'ज्ञानेश कुमार ने कोई गलती नहीं की', इस्तीफे की मांग पर बोले रामदास अठावले
'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछे 3 सवाल
'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच खरगे ने पूछे 3 सवाल
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget