एक्सप्लोरर

बाढ़ से मुश्किल हालात: UP, बिहार के कई बड़े जिले डूबे, मध्य प्रदेश में अब तक 225 की मौत

मध्य प्रदेश के अधिकतम जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं. यूपी में गंगा और यमुना समेत कई नदियां उफ़ान पर हैं. पटना में गंगा नदी अपने किनारों को छोडकर गांवों की ओर बढ़ रही है.

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में बाढ़ ने तबाही मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. बड़े पैमाने पर फसलों और संपत्ति को नुकसान हुआ है. राहत और बचाव के कार्य में एनडीआरएफ व सेना की भी मदद लेनी पड़ रही है. मध्य प्रदेश के अधिकतम जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं. यूपी में गंगा और यमुना समेत कई नदियां उफ़ान पर हैं. बिहार में गंगा सहित कई प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद पटना के कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.

उत्तर प्रदेश में हालत विकट

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बाढ़ के हालत विकट हो गए हैं. पूर्वांचल के ज्यादातर बड़े जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं. वाराणसी से लेकर प्रयागराज तक पानी ही पानी है. गांव टापू बन गए हैं. सड़क पर नावें चलने लगीं हैं. हालात की गंभीरता ऐसी है कि हफ्ते में दूसरी बार सीएम योगी आदित्यनाथ को बाढ़ की आपदा का जायजा लेने के लिए निकलना पड़ा है. 17 सितंबर को भी योगी ने बलिया के हालात का जायजा लिया था. आज भी योगी ने बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई दौरा किया है. वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. हर घंटे करीब एक सेंटीमीटर पानी का स्तर बढ़ रहा है. जलस्तर आज सुबह 71.60 मीटर पर पहुंच गया था.

प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. बाढ़ की वजह से पांच लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित है. एनडीआरएफ ने जगह-जगह से दो हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचाया है. प्रशासन ने सेना को अलर्ट पर रखा है. बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने 21 सितंबर तक 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बाढ़ की विपदा का जायजा ले चुके हैं.

बिहार में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति

बिहार में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन गई है. गंगा सहित कई प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद पटना के कई इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. पटना में गंगा नदी अपने किनारों को छोडकर गांवों की ओर बढ़ रही है. शुक्रवार को भी गंगा, गंडक और बागमती कई क्षेत्रों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गुरुवार शाम पटना में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे. मुख्यमंत्री शुक्रवार को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे.

कटिहार में महानंदा नदी में अचानक आया सैलाब आ गया है. छपरा में गंगा और सरयू नदी में पानी बढ़ने से कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. तेजी से बढ़ रहे पानी के डर से लोग सड़कों पर रहने को मजबूर हैं. गंगा के बढ़ते जलस्तर से बिहार के बक्सर में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं. गंगा के उफान के कारण भागलपुर और मुंगेर में भी बाढ़ का पानी गांवों में प्रवेश करने लगा है.

मध्य प्रदेश में 225 लोगों की जान जा चुकी है

मध्य प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण राज्य में अब तक 225 लोगों की जान जा चुकी है. सरकार की तरफ जारी बयान के अनुसार, प्रदेश के 52 में से 36 जिलों में भारी नुकसान हुआ है. अति वर्षा से लगभग 24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में 22 लाख किसानों की 9 हजार 600 करोड़ रुपये की खरीफ फसल प्रभावित हुई है. प्रदेश में मकानों को हुई क्षति लगभग 540 करोड़ रुपये की है. इसी क्रम में सड़कों की क्षति का अनुमान 1566 करोड़ रुपये और लगभग 200 करोड़ रुपये का अन्य नुकसान भी हुआ है. अब तक कुल 11 हजार 906 करोड़ रुपये की क्षति हुई है. प्रदेश में बाढ़ और आकाशीय बिजली से 225 लोगों की मृत्यु हुई है, और लगभग 1400 से अधिक जानवरों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें-

In Depths: आर्थिक मंदी पर सरकार का बड़ा फैसला, उद्योग जगत गदगद तो विपक्ष बोला- हालात अच्छे हों, संदेह है

सेंसेक्स ने पुराने सारे रिकॉर्ड किए ध्वस्त, एक दिन में 2200 अंकों का दर्ज किया गया इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget