एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन के बीच दिल्ली में पांच संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पांच आरोपियों में से गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं जबकि शब्बीर अहमद, मोहम्मद अयूब और रियाज राठौर कश्मीर से हैं और आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए हैं.

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में सोमवार को एक मुठभेड़ के बाद पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें से दो कथित रूप से पंजाब में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की हत्या में शामिल थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने दावा किया कि वह इन गिरफ्तारियों से पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI), खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी, हिज्बुल मुजाहिदीन और मादक पदार्थ आतंकवाद में शामिल लोगों के गठजोड़ को उजागर कर पाई है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पांच आरोपियों में से गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं जबकि शब्बीर अहमद, मोहम्मद अयूब और रियाज राठौर कश्मीर से हैं और आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए हैं.

उन्होंने बताया कि बलविंदर सिंह की हत्या में गुरजीत और सुखदीप कथित रूप से शामिल थे. आतंकवाद से मुकाबले के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की अक्टूबर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

पुलिस उपायुक्त (विशेष इकाई) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारी टीम को सोमवार सुबह विशेष सूचना प्राप्त हुई कि पंजाब के दो अपराधियों को तीन कश्मीरियों से पैसे मिलने हैं. गुप्त सूचना पर दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में मामूली गोलीबारी के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इन लोगों के पास से तीन पिस्तौल, दो किलोग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये नकद मिले हैं. दो कारें भी जब्त कर ली गयी हैं, जिनमें ये यात्रा कर रहे थे.

कुशवाहा ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी संगठनों को पाकिस्तान की आईएसआई की तरफ से खालिस्तान समर्थक आतंकियों से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी.

अधिकारी के अनुसार, ‘‘वे मादक पदार्थ बेच रहे थे और इस पैसे का इस्तेमाल पंजाब में आतंकवाद के वित्तपोषण में होता था.’’

उन्होंने बताया, "यह सामने आया कि आईएसआई पाकिस्तान में रहने वाले खालिस्तानी कट्टरपंथी हरमीत सिंह (खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख) और लखबीर सिंह (पाकिस्तान में रहने वाला केजेडएफ-खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का सरगना) के साथ मिलकर पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की साजिश रच रही है और लक्षित हत्याओं के लिए गैंगस्टर सुख भिखारीवाल का इस्तेमाल कर रही है."

उन्होंने बताया कि कश्मीर में रहने वाले तीन व्यक्ति दो अन्य को पैसे पहुंचा रहे ताकि लक्षित हत्याएं की जा सकें. यह पैसा मादक पदार्थ की बिक्री से आया है. यह बात भी सामने आयी कि आईएसआई अपनी के2 डेस्क (कश्मीर-खालिस्तान) के जरिए दक्षिणपंथी नेताओं की हत्या के लिए पैसा दे रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2.12 लाख करोड़ के मिसाइल और ड्रोन खरीद को हरी झंडी
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2.12 लाख करोड़ के मिसाइल और ड्रोन खरीद को हरी झंडी
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget