एक्सप्लोरर

कोरोना संक्रमण का एक और साइड इफेक्ट: अब मल के रास्ते ब्लीडिंग के 5 मामले आए सामने, एक की मौत

सर गंगाराम अस्पताल के डॉ अनिल अरोड़ा के मुताबिक पिछले 45 दिनों में कोरोना के पांच मरीजों में साइटोमेगालो वायरस की वजह से मल के रास्ते में ब्लीडिंग के मामले सामने आए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कोविड-19 मरीजों में साइटोमेगालो वायरस (सीएमवी) की वजह से मल के रास्ते में ब्लीडिंग के पांच मामले सामने आए हैं. कोविड-19 इम्युनोकोम्पेटेंट रोगियों में साइटोमेगालो वायरस के कारण होने वाली रेक्टल ब्लीडिंग के पांच मामलों की भारत में ये पहली रिपोर्ट है. पांच में से एक मरीज की मौत हो गई है. 

सर गंगाराम अस्पताल के डॉ अनिल अरोड़ा, चेयरमैन, इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैन्क्रियाटिकोबिलरी साइंसेज के मुताबिक पिछले 45 दिनों में कोरोना के पांच मरीजों में ये देखा गया है. ये सभी मरीज कोविड-19 के उपचार के 20 से 30 दिनों के बाद पेट में दर्द और मल में खून बहने की परेशानियों के साथ सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे जो कि कोविड का संकेत नहीं है. उनमें से किसी के पास इस वायरल संक्रमण के लिए जिम्मेदार अन्य प्रतिरक्षात्मक स्थितियां नहीं थीं जैसे कि ट्रांसप्लांट, कैंसर, एड्स आदि के मरीजों में इम्यूनिटी कम होने से होती है. 

गंगाराम अस्पताल के मुताबिक 30-70 साल आयु वर्ग के पांच मरीजों के केस दिल्ली एनसीआर से थे. पांच मरीजों में से चार मल में खून बहने की परेशानियों और एक रोगी आंतों में रुकावट के कारण सर गंगा राम अस्पताल पहुंचा था. उनमें से दो को बहुत खून बह रहा था, एक मरीज को दाहिने तरफ कोलन की इमरजेंसी सर्जरी की तुरंत जरूरत थी. उनमें से एक मरीज ने कोविड से संबंधित अन्य समस्या के कारण दम तोड़ दिया. जबकि एक को सर्जरी की जरूरत पड़ी. वहीं, बाकी तीन मरीजों को एन्टी वायरल दवा से इलाज चल रहा है.

डॉक्टरों के मुताबिक कोविड संक्रमण और इसके इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं खासकर स्टेरॉयड मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को दबा देती हैं और उन्हें असामान्य संक्रमणों के लिए अतिसंवेदनशील बनाती है. ऐसा ही एक संक्रमण साइटोमेगालो वायरस है. साइटोमेगालो वायरस 80 से 90 फीसदी भारतीय आबादी में बिना कोई नुकसान पहुंचाए मौजूद रहते हैं, क्योंकि हमारी प्रतिरक्षा इतनी मजबूत है कि इसे चिकित्सकीय रूप से महत्वहीन बना सकती हैं. सीएमवी आमतौर पर उन मरीजों में देखा जाता है, जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है. सभी मरीज ‘लो लिम्फोसाइट काउंट’ (सामान्य रूप से 20 से 40 फीसदी के मुकाबले 6-10 फीसदी) की रिपोर्ट के साथ सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे, जो कि सीएमवी संक्रमण के मौजूद होने का संकेत है.

इससे पहले कोरोना की वजह से ब्लैक फंगस यानी म्यूकर माइकोसिस और व्हाइट फंगस कैंडिडा के केस आ चुके हैं.

AIIMS की स्टडी में खुलासा, दूसरे आयु वर्ग की तुलना में कोरोना से 50 साल से कम उम्र के लोगों की सबसे ज्यादा मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget