एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल के लिये चुनौती होगा ‘मिशन उत्‍तर प्रदेश’

मालूम हो कि कांग्रेस अध्‍यक्ष के चुनाव में राहुल एकमात्र उम्‍मीदवार हैं. सोमवार को नाम वापसी की अंतिम तारीख है.

लखनऊ: राहुल गांधी के कांग्रेस अध्‍यक्ष पद पर आसीन होने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती उत्‍तर प्रदेश में पार्टी को फिर से खड़ा करने की होगी.

उत्‍तर प्रदेश में नेहरू...गांधी परिवार की सामाजिक और राजनीतिक धरोहर है, जो पांच पीढि़यों तक फैली और गहरी है. उनकी भी सियासी जमीन यहीं पर हैं और भविष्‍य के सवाल भी यहीं से वाबस्‍ता हैं, लिहाजा ‘मिशन उत्‍तर प्रदेश’ की उनके लिये बड़ी अहमियत होगी.

राजनीतिक प्रेक्षकों के मुताबिक उत्‍तर प्रदेश में राहुल के लिये चुनौती कांग्रेस को फिर से खड़ा करने की होगी. इसके साथ ही उन राज्‍यों में भी पार्टी को मजबूत करना होगा, जहां इस वक्त वह हाशिये पर है.

राजनीतिक विश्लेषक रशीद किदवई के मुताबिक ‘मण्‍डल-कमण्‍डल’ की राजनीति के उद्भव के बाद उत्‍तर प्रदेश में लगातार अपनी जमीन खोने वाली कांग्रेस ने इस सूबे में खुद को खड़ा करने के लिये हर तरह की कोशिश कर ली. जरूरत इस बात की है कि या तो नेता अवाम का मिजाज बदले या फिर अवाम के जज्‍बात को समझकर अपना एजेंडा बदले. राहुल में इस वक्‍त ये दोनों ही चीजें उस दर्जे की नहीं हैं, जो जवाहर लाल नेहरू या इंदिरा गांधी में थीं.

हालांकि, उन्होंने कहा कि यह बात भी सच है कि नेता वक्‍त के साथ सीखता है. जिस तरह नेहरू हवा के विपरीत रुख अख्तियार करने की हिम्‍मत रखते थे. उसी तरह इंदिरा गांधी ने हिन्‍दुस्‍तानियों के जज्‍बात को समझकर बांग्‍लादेश बनवाया. राहुल के सामने वही करिश्‍माई नेत़ृत्‍व देने की चुनौती है. किदवई ने कहा कि कांग्रेस के सामने उत्‍तर प्रदेश में संगठन के स्‍तर पर भी बड़ी चुनौतियां हैं.

राजनीतिक जानकार सुभाष गताडे का भी मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल के सामने सबसे बड़ी चुनौती उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने और पार्टी के लिए जनता के दिल में जगह बनाने की होगी.

उन्होंने कहा कि राहुल ने गुजरात में जिस तरह भाजपा के चुनाव अभियान का नई रणनीति के साथ जवाब दिया कुछ ऐसा ही कांग्रेस में करना होगा. अगले लोकसभा चुनाव में यह भी मुख्य मुद्दा होगा कि मोदी को कौन सा राजनेता चुनौती दे रहा है और जमीनी स्तर पर उसकी हैसियत क्या है, इस लिहाज से राहुल को मोदी के मुकाबले के लिए खुद को तैयार करना होगा.

गुजरात चुनाव में राहुल के बदले हुए रूप के बारे में किदवई का मानना है कि वह अभी तक सोनिया गांधी की छाया में थे. जिम्‍मेदारी मिलने पर नेता की असली विशेषताएं पता चलती हैं. जब तक नेहरू आगे रहे, तब तक इंदिरा उनकी छाया में रहीं, लेकिन जिम्‍मेदारी मिलने पर नेहरू से अलग उनकी विशेषताएं जाहिर हो सकीं. उसी तरह राजीव गांधी और इंदिरा में फर्क था. सोनिया गांधी राजीव से अलग हैं. जब किसी को इक्‍तेदार मिलता है, तब उसके कामकाज का तरीका पता चलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

Embed widget