एक्सप्लोरर

Fazil Murder Case: कर्नाटक में फाजिल की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, सफेद कार से आए थे हमलावर

Mohammad Fazil Murder: सूरथकल के कृष्णापुरा कटिपल्ला रोड के पास 23 वर्षीय फाजिल पर 4-5 लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया. फाजिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Karnataka Murder Case: कर्नाटक (Karnataka) के मैंगलोर (Manglore) में मुस्लिम युवक फाजिल (Fazil) की हत्या के मामले में पुलिस (Police) ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उस कार मालिक अजीत (Ajeet) को गिरफ्तार किया है जिसमें हमलावर आए थे. ये सफेद रंग की ह्युंडई कार थी जो फाजिल की हत्या के लिए इस्तेमाल की गई थी. इस कार की शिनाख्त सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के माध्यम से हुई थी.

मैंगलोर के सूरथकल में फाजिल की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इससे पहले बीजेपी नेता प्रवीण नेत्तारू की हत्या का मामला भी सामने आया था. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई थी. पिछले करीब एक हफ्ते में कर्नाटक में तीसरी हत्या का मामला सामने आया था.

फाजिल की हत्या के बाद धारा 144 लागू

इस मामले पर पुलिस ने कहा कि सभी मुस्लिम नेताओं से अपील की गई कि नमाज को अपने घरों में अदा करें. इससे शांति की व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी. फाजिल की हत्या के बाद इलाके में धारा 144 लगा दी गई और सभी शराब की दुकानों को 29 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया था. इस मामले में एक चीज और सामने आई थी कि फाजिल पुलिस का इन्फॉर्मर भी था तो ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.

एक हफ्ते में तीन हत्याएं

कर्नाटक (Karnataka) में एक हफ्ते में तीन हत्याओं के मामले सामने आए. सबसे पहले 19 जुलाई को एक 18 साल के युवक की हत्या की गई थी. ये मामले अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बीजेपी (BJP) नेता प्रवीण नेत्तारू (Praveen Nettaru) की हत्या कर दी गई जिसके बाद राज्य में तनाव का माहौल बन गया. इन मामलों से राज्य उबरा भी नहीं था कि अब मुस्लिम युवक फाजिल (Fazil Murder) की हत्या का मामला सामने आ गया. पुलिस (Police) प्रशासन अलर्ट पर है और सभी मामलों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Mangalore Murder: कर्नाटक में पिछले 8 दिन में 3 मर्डर, मुस्लिम युवक की हत्या के बाद धारा 144 लागू, CM ने कही ये बात

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में 'योगी मॉडल' की तारीफ पर भड़के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget