एक्सप्लोरर

कोच्चि के नजदीक सिंगापुर के जहाज में भीषण आग, चार क्रू-मेंबर्स लापता, भारतीय तटरक्षक बल ने तैनात किए आठ जहाज

सिंगापुर के कार्गो जहाज में आग लगने के बाद पास से गुजर रहे एक दूसरे मालवाहक जहाज MV वेलेंसिया ने MRCC को सूचित किया. अलर्ट के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने आठ जहाजों को तैनात कर दिया.

Singapore Cargo Ship Fire Accident: कोच्चि के करीब अरब सागर में सिंगापुर के एक कंटेनर-जहाज में लगी आग के बाद चार क्रू-मेंबर्स के लापता होने की खबर है. इंडियन कोस्टगार्ड के मुताबिक, जहाज पर लगी आग पर काबू करने के साथ ही इन चारों सीमैन के लिए राहत और बचाव कार्य लॉन्च कर दिया गया है. कोस्टगार्ड और भारतीय नौसेना के आठ जहाज को इस मिशन के लिए तैनात किया गया है.

भारतीय कोस्टगार्ड के मुताबिक, आग लगने के वक्त सिंगापुर के एमवी वान हा जहाज में कुल 22 क्रू-मेंबर्स मौजूद थे. आग लगते ही 18 सदस्य, लाइफ-गार्ड और छोटी बोट्स के जरिए जहाज से बाहर निकल गए. इन सभी को बाद में नौसेना और तटरक्षक बल के जहाज ने सुरक्षित बचा लिया. लेकिन चार सदस्य (दो ताइवान नागरिक, एक इंडोनेशियाई और एक म्यांमार नागरिक) घटना के बाद से लापता है. जिन 18 क्रू-सदस्यों को सुरक्षित बचाया गया है, उनमें छह चीनी नागरिक हैं. बाकी सभी ताइवान, म्यांमार और इंडोनेशिया के नागरिक हैं.

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से महाराष्ट्र जा रहा था जहाज

रक्षा मंत्रालय और तटरक्षक बल के मुताबिक, सुबह 9.20 मिनट पर वान हा कंटनेर जहाज में धमाके के साथ आग लगने की खबर मिली थी. उस वक्त, ये जहाज कोच्चि से करीब 130 नॉटिकल मील की दूरी पर था. ये जहाज, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से महाराष्ट्र के न्हावा शेवा बंदरगाह की तरफ जा रहा था. उसी दौरान केरल के तट के करीब इसमें आग लगने की घटना सामने आई. हालांकि, आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं लग पाई है. घटना के वक्त जहाज पर एक हजार से ज्यादा (1015) कंटेनर लदे थे. आग जहाज के बीच के सेक्शन में लगी थी.

खबर लगते ही भारतीय नौसेना ने अपने INS सूरत को घटनास्थल की तरफ रवाना किया. साथ ही INS गरुण को भी लगाया गया ताकि हेलीकॉप्टर से आग बुझाने की कोशिश की जाए.

दूसरे मालवाहक जहाज ने MRCC को दी थी जानकारी

जहाज में आग लगने की खबर पास से ही गुजर रहे एक दूसरे मालवाहक जहाज एमवी वेलेंसिया ने मुंबई स्थित मेरीटाइम रेस्क्यू कोर्डिनेशन सेंटर (MRCC) को दी थी. MRCC ने नौसेना के साथ-साथ तटरक्षक बल को भी अलर्ट जारी किया. ऐसे में तटरक्षक बल ने अपने पांच जहाज, ICGS सचेत, अभिनव, समुद्र-प्रहरी, राजदूत और अरनवेष सहित एक इंटरसेप्टर बोट C144 को आग बुझाने और रेस्क्यू मिशन के लिए तैनात किया. ये सभी जहाज आग बुझाने के यंत्रों सहित समंदर में प्रदूषण की रोकथाम के साजो सामान से लैस हैं.

आग लगने के बाद क्रू सदस्यों ने जहाज के इंजन को कर दिया था बंद

तटरक्षक बल ने मिशन में दो डोर्नियर एयरक्राफ्ट को भी तैनात किया है ताकि वान हा जहाज पर आसमान से निगरानी रखी जा सके. आग लगने के बाद जहाज के क्रू ने इंजन को बंद कर दिया था. ऐसे  में जहाज समंदर की लहरों के साथ झूल रहा है. जहाज से कुछ कंटनेर समंदर में भी गिर गए हैं. जहाज में अभी भी धुएं का गुबार निकल रहा है.

शिपिंग कंपनियों से सामानों की ली जा रही जानकारी

ऐसे में शिपिंग मंत्रालय ने इस समुद्री-मार्ग से गुजरने वाले सभी कार्गो और मर्चेंट शिप को डायवर्ट कर दिया है. इसके साथ सिंगापुर प्रशासन के साथ-साथ जहाज के कंपनी को भी घटना की जानकारी साझा की गई है. जहाज के मालिक से कंटेनर में क्या-क्या सामान (केमिकल इत्यादि) रखा है उसके बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया है ताकि आग बुझाने में मदद मिल सके.

भारतीय तटरक्षक बल ने बताई प्राथमिकता

वहीं, भारतीय तटरक्षक बल ने साफ कर दिया है कि लापता क्रू की जान बचाना, जहाज की आग पर काबू पाना और पर्यावरण को संरक्षित रखना पहली प्राथमिकता है.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget