एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने भारत के आगे कैसे किया था सरेंडर? सामने आया ऑपरेशन सिंदूर के दौरान का वीडियो

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का एक वीडियो जारी किया है. इसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वज्र कोर की तैयारियों को दिखाया गया. वहीं, वीडियो में पाक सेना के पोस्ट पर लगा सफेद झंडा भी नजर आया.

Operation Sindoor Pakistan Surrender: पाकिस्तान भले ही दुनिया में ढिंढोरा पीटता रहे कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का जबरदस्त विरोध किया, लेकिन हकीकत है कि जमीनी सच्चाई कुछ अलग थी. बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना ने हमले से पहले ही सरेंडर कर दिया था. भारतीय सेना ने ऐसा ही एक वीडियो जारी किया है जिसमें पाकिस्तानी सेना की एक अग्रिम चौकी ने हमले के डर से सफेद झंडा लगा दिया था यानी जंग से पहले ही पाकिस्तानी सेना का सरेंडर.

भारतीय सेना ने जारी किया वीडियो

भारतीय सेना की जालंधर स्थित वज्र कोर ने इस वीडियो को जारी किया है. इस वीडियो में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वज्र कोर की तैयारियों को दर्शाया गया है कि किस तरह भारतीय सैनिक बॉर्डर पर रॉकेट लॉन्चर और तोपों को तैनात कर रही है. इसके साथ ही टैंक भी तैनात किए गए थे ताकि पाकिस्तानी सेना पंजाब से सटे बॉर्डर पर किसी भी तरह का दुस्साहस न कर पाए. एयर डिफेंस गन्स को भी तैनात करते दिखाया गया है. वज्र कोर को भारतीय सेना में 'डिफेंडर ऑफ पंजाब' माना जाता है.

पाकिस्तानी सेना ने अपने चौकियों पर लगा दिया था सफेद झंडा

इसी वीडियो में वज्र कोर ने कहा कि जब भारतीय सेना पंजाब से सटी सीमा पर अपनी सैन्य तैयारियां कर रही थी, तब पाकिस्तानी सेना ने अपनी एक चौकी पर सफेद झंडा लगा दिया था यानी पाकिस्तानी सेना, पंजाब से सटी सीमा पर भारत से लड़ने के लिए किसी भी तरह तैयार नहीं थी. सैन्य परिभाषा में सफेद झंडे को ‘सरेंडर’ का प्रतीक माना जाता है.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में की भारी गोलीबारी

वज्र कोर का दावा है कि पूरी पश्चिमी सीमा पर ये उन चुनिंदा ऐसी पोस्ट में थी जिसने सफेद झंडा लगाकर भारत के दृढ़ निश्चय के आगे घुटने टेक दिए थे. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर (6/7-9/10 मई) के दौरान जम्मू कश्मीर से सटी नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी चौकियों पर भारतीय सेना ने जमकर गोलाबारी की थी. क्योंकि पाकिस्तानी सेना युद्धविराम का उल्लंघन कर रही थी. इसके साथ ही गोलाबारी की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ कराने की भी साजिश की थी.

भारत की कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के मारे गए 64 सैनिक

भारतीय सेना के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी सेना के 64 सैनिकों की मौत हुई थी और करीब 100 पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए थे. पाकिस्तानी सेना के ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारियों को अपने हेडक्वार्टर को छोड़कर मस्जिद में सिर छिपाना पड़ा था. एलओसी पर मुंह की खाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने दूसरे इलाकों में भारतीय सेना से भिड़ने का इरादा छोड़ दिया और चौकी पर सफेद झंडा लगा दिया था.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
LIVE: यूपी में सपा तो कर्नाटक में कांग्रेस भाजपा को दे रही टक्कर, रुझानों में किसकी जीत?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget