एक्सप्लोरर

Fire at Delhi Hotel: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-8 में भीषण हादसा, होटल में आग लगने से दो लोगों की मौत

Fire at Delhi Hotel: पुलिस के अनुसार होटल में आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के चलते होटल में ये आग लगी हो सकती है.

Fire at Delhi Hotel: राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में आज सुबह एक होटल में भीषण आग लग गई. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है. पुलिस के अनुसार होटल में आग लगने की सूचना सात बज कर 40 मिनट पर मिली जिसके बाद फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. पुलिस ने बताया कि, होटल में आग बुझाने का काम अभी भी जारी है, जल्द ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा.

पुलिस ने बताया कि, दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-8 में स्थित होटल कृष्णा में आज सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर ये आग लगी. इस चार मंजिला होटल में आग की खबर फैलते ही यहां अफरातफरी का माहौल बन गया. फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं. अब तक घटनास्थल से दो शव बरामद किए गए हैं. शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया है. 

शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग 

पुलिस ने बताया कि यह होटल द्वारका दक्षिण पुलिस थाने के अंतर्गत आता है. साथ ही जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के चलते होटल में ये आग लगी हो सकती है. पुलिस ने बताया कि यहां सेक्टर-8 में मदर डेयरी के पास स्थित इस होटल को OYO कंपनी चलाती थी. सुबह पुलिस को सूचना मिली कि इस होटल में आग लग गई है और यहां कई लोग फंसे हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां और एंबुलैंस मौके पर पहुंची. 

पुलिस के अनुसार, जिस होटल में आग लगी उस बिल्डिंग के मालिक झारखंड के रहने वाले हैं. होटल में रह रहे एक व्यक्ति ने बताया कि, रात को शॉर्ट सर्किट के बाद होटल की लाइट चली गई थी. सुबह जब वो सोकर उठा तो उसने होटल के अंदर चारों तरफ धुआं फैला देखा. बाद में पता चला की ये धुआं आग के चलते फैला है, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. 

यह भी पढ़ें 

PM Modi Speech: लाल किले से आज कितनी देर दिया पीएम मोदी ने भाषण, बीते 7 सालों का हिसाब किताब भी जानिए

Taliban Captures Jalalabad: तालिबान ने अफगानिस्तान के बड़े शहर जलालाबाद पर भी जमाया कब्जा, अब काबुल की तरफ बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget