एक्सप्लोरर

FIR Against Sanjay Raut: शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ FIR, सीएम शिंदे के बेटे पर लगाया था सुपारी देने का आरोप

FIR Against Sanjay Raut: शिवसेना नेता संजय राउत ने पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे पर जान से मारने के लिए सुपारी देने का आरोप लगाया था.

FIR Against Shiv Sena Leader Sanjay Raut: शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने बुधवार (22 फरवरी) को एफआईआर दर्ज की. राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे पर उन्हें जान से मारने के लिए सुपारी देने का आरोप लगाया था. इसी मामले में छवि खराब करने को लेकर राउत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत के खिलाफ ठाणे के कापूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई है. ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे ने राउत के खिलाफ शिकायत की थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया.

संजय राउत के खिलाफ इन धाराओं में मामला दर्ज

संजय राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 211, 153(A), 500, 501, और 502 के तहत मामला दर्ज किया गया. एक अधिकारी ने बताया की संजय राउत ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने उन्हें मारने के लिए सुपारी दी है.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि संजय राउत की शिकायत का कोई आधार नहीं है और वह एक जन प्रतिनिधि का नाम खराब कर रहे हैं. बता दें कि श्रीकांत शिंदे महाराष्ट्र की कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं. 

संजय राउत के आरोपों पर शिंदे के गुट के एक विधायक संजय शिरसाट ने सोमवार को पलटवार किया था. उन्होंने कहा, ‘‘राउत सहानुभूति हासिल करने के लिए घटिया हथकंडा अपना रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए. हालांकि, यह मत भूलिए कि राउत बहुत सारे हथकंडे अपनाते रहते हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं होता है.’’

बता दें कि चुनाव आयोग ने पिछले दिनों शिवसेना की कमान शिंदे गुट को सौंप दी थी. इसी के बाद से महाराष्ट्र के राजनीति में एक बार फिर से भूचाल सा आ गया है. सत्तापक्ष और विपक्ष में वार-पलटवार का दौर चल रहा है.

राउत ने लिखी थी चिट्ठी

संजय राउत ने पुलिस को एक चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया था कि श्रीकांत शिंदे ने रविचंद्र ठाकुर उर्फ राजा ठाकुर नाम के गैंगस्टर को उन्हें मारने की सुपारी दी है. राजा ठाकुर पूर्व में हत्या के एक मामले जेल की सलाखों के पीछे रहा है.

हाल में उसने ठाणे में एक कबड्डी टूर्नामेंट कराया था और एकनाथ शिंदे समर्थन में पोस्टर भी लगवाए थे, जिसे लेकर वह सुर्खियों में आ गया था. बताया जाता है कि राजा ठाकुर का गैंग अब भी सक्रिय है और वह ठाणे से इसे ऑपरेट करता है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: उद्धव की कमजोर सेना घटाएगी पवार की पावर, हाथ को भी भारी पड़ेगा साथ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget