एक्सप्लोरर

FHRAI ने PM मोदी को लिखा पत्र, होटल-रेस्तरां इंडस्ट्री के लिए विशेष पैकेज देने का किया आग्रह

भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप अभी भी बरकार है. देश में अब कोरोना के कुल मामले 79 लाख 46 हजार 430 हो गए हैं. इनमें से एक लाख 19 हजार 502 लोगों की मौत हो गई हैं.

नई दिल्ली: होटल और रेस्तरां क्षेत्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्षेत्र पर केंद्रित विशेष राहत पैकेज देने की अपील की है. फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशंस ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि कोविड-19 महामारी की वजह से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है.

एफएचआरएआई ने कहा, "लॉकडाउन के पहले सात माह में इस क्षेत्र का कारोबार शून्य रहा है. क्षेत्र में नकदी का प्रवाह नकारात्मक रहा है. क्षेत्र की कंपनियां दिवालिया होने के कगार पर हैं. लाखों नौकरियां चली गई हैं. महामारी ने क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है."

"विदेशी आय पूरी तरह खत्म" संगठन ने कहा, "इस क्षेत्र की हालत सुधरने में काफी लंबा समय लगेगा. यह भी इस बात पर निर्भर करेगा कि देश में घरेलू यात्रा पूरी तरह कब तक शुरू होती है. साथ ही स्वास्थ्य, साफ-सफाई, महामारी से बचाव के टीके आदि पर भी काफी हद तक क्षेत्र का भविष्य निर्भर करेगा."

एफएचआरएआई के उपाध्यक्ष जी सिंह कोहली ने कहा, "आज हॉस्पिटैलिटी सेक्टर संकट में है. क्षेत्र की विदेशी मुद्रा आय पूरी तरह खत्म हो चुकी है. घरेलू आय भी कोविड-19 से पूर्व के स्तर की तुलना में सिर्फ 10 प्रतिशत रह गई है."

देश में कोरोना वायरस की स्थिति भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप अभी भी बरकार है. हालांकि देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर लगातार घट रही है और अब मृत्यु दर 1.5% हो गई है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि अब 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मृत्य दर एक फीसदी से भी कम है.

देश में अब कोरोना के कुल मामले 79 लाख 46 हजार 430 हो गए हैं. इनमें से एक लाख 19 हजार 502 लोगों की मौत हो गई हैं. वहीं, 72 लाख एक हजार 70लोग ठीक हो चुके हैं. अभी 6 लाख 25 हजार 857 लोगों का इलाज चल रहा है. कल 63 हजार 842 लोग ठीक हुए हैं.

ये भी पढ़ें- भारत में 3 महीने में कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज, 90 फीसदी से ज्यादा मरीज हुए ठीक 'गो कोरोना गो' का नारा देने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget