एक्सप्लोरर

नोटबंदी: RBI गवर्नर उर्जित पटेल के पास नहीं हैं सवालों के सीधे जवाब

नई दिल्ली: देश एक महीने से लाइन में खड़ा है और रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल चुप थे. कल जब उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई तो लोगों को उम्मीद थी कि उनकी मुसीबतें खत्म करने पर उर्जित पटेल कुछ बोंलेगे लेकिन उर्जित पटेल ने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे लोगों को राहत महसूस हो सके. रिजर्व बैंक ने ऐसे जवाब दिए कि उलझन और बढ़ गई है. रिजर्व बैंक की पूरी टीम कल दोपहर मुंबई में क्रेडिट पॉलिसी की समीक्षा का एलान करने बैठी थी लेकिन लोगों की निगाहें सिर्फ इस पर थीं कि नोटबंदी से जुड़े सवालों पर रिजर्व बैंक और उसके गवर्नर उर्जित पटेल क्या राहत देने वाले हैं. सवाल तो सब पूछे गए लेकिन जवाब गोलमोल ही मिले. RBI से पहला सवाल - कब दूर होगी कैश की किल्लत ? जवाब रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर आर गांधी ने दिया, 'सप्लाई की कमी नहीं है, लोग होर्डिंग बंद कर देंगे को दिक्कत दूर हो जाएगी.' RBI से दूसरा सवाल - कैश निकालने की सीमा कब तक रहेगी? जवाब फिर से डिप्टी गवर्नर आर गांधी ने ही दिया और कहा कि लगातार समीक्षा कर रहे हैं लेकिन सही तारीख बना पाना अभी मुश्किल है. RBI से तीसरा सवाल - क्या 1000 का नया नोट आएगा? ये सवाल एबीपी न्यूज संवाददाता शिशिर सिन्हा ने पूछा इसका भी कोई साफ जवाब नहीं मिला. उर्जित पटेल यहां भी चुप रहे जवाब एक बार फिर आर गांधी ने ही दिया और कहा, 'कितने मूल्यों के नोट लाने हैं इसका फैसला लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सही समय आने पर किया जाएगा. इसलिए एक हजार रूपये के नोट आएंगे या नहीं इस बारे में कोई भी फैसला आगे चलकर किया जा सकता है. इस बारे में अभी कुछ तय नहीं है.' RBI से चौथा सवाल- क्या पुराने नोट जमा करने की तारीख बदलेगी? एबीपी न्यूज ने साफ साफ पूछा कि करीब 12 लाख करोड़ बैंक में आ चुका है तो क्या 30 दिसंबर की मियाद पहले ही खत्म हो सकती है. RBI का इसपर भी कोई ठोस जवाब नहीं...सिर्फ संभावनाएं जताई गईं. गांधी ने कहा, 'जहां तक तारीख की बात है, समीक्षा लगातार हो रही है. अब तक ये तारीख 30 दिसंबर ही है. सवाल, सवाल ही रह गए, जो जवाब मिले उनसे उलझन और बढ़ गई. उर्जित पटेल की टीम ने ना कोई वादा किया ना कोई बड़ी राहत दी...जिस उम्मीद से लोग उन्हें देख रहे थे वो उम्मीद अब भी बस उम्मीद ही बनी हुई है. पीएम ने दिक्कतें दूर करने के लिए 30 दिसंबर तक का वक्त मांगा था 22 दिन अब भी बाकी हैं. उम्मीद यही है कि 22 दिन में मुसीबतों का अंत हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', CJP और कांग्रेस को लेकर क्या बोले अन्नामलाई
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget