एक्सप्लोरर

Facebook से पूछताछ करना चाहते हैं शशि थरूर, BJP ने कहा- राहुल गांधी का एजेंडा चला रहे हैं

कांग्रेस का आरोप है कि देश में फेसबुक और वॉट्सएप पर बीजेपी और आरएसएस का कंट्रोल है.निशिकांत दुबे को जवाब देते हुए शशि थरूर ने उन पर समिति की छवि ख़राब करने का आरोप लगाया है.

नई दिल्ली: अमेरिकी अख़बार वॉल स्ट्रीट जर्नल में फेसबुक की निष्पक्षता पर जो सवाल उठाए गए हैं, उसकी गूंज अब सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति में भी सुनाई दे रही है. फेसबुक के मुद्दे पर समिति के अध्यक्ष शशि थरूर और सदस्य निशिकांत दुबे के बीच वार-पलटवार शुरू हो गया है. शशि थरूर ने एलान किया कि समिति जल्द ही फेसबुक के अधिकारियों को बुलाकर जवाब तलब करेगी. थरूर ने ये भी कहा कि समिति के पास फेसबुक से पूछताछ करने का पूरा अधिकार है.

निशिकांत दुबे का थरूर पर पलटवार

शशि थरूर के इतना कहते ही बीजेपी के सांसद और समिति के सदस्य निशिकांत दुबे ने पलटवार कर दिया. निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया, ‘’समिति के अध्यक्ष को इस बात का अधिकार नहीं है कि वो समिति के सदस्यों से चर्चा किए बगैर एजेंडा तय कर दें. शशि थरूर राहुल गांधी का एजेंडा चलाना बंद करें.’’

Facebook से पूछताछ करना चाहते हैं शशि थरूर, BJP ने कहा- राहुल गांधी का एजेंडा चला रहे हैं

शशि थरूर की शिकायत स्पीकर से करेंगे दुबे

सूत्रों के मुताबिक़, निशिकांत दुबे समेत समिति में शामिल एनडीए के सभी सदस्यों और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक चिट्ठी लिखने जा रहे हैं. चिट्ठी के ज़रिए एनडीए सांसद इस मामले में शशि थरूर की शिकायत स्पीकर से करेंगे. 30 सदस्यीय संसदीय समिति में एनडीए के कुल 19 सदस्य हैं जो बहुमत से ज़्यादा हैं.

निशिकांत दुबे को जवाब देते हुए शशि थरूर ने उन पर समिति की छवि ख़राब करने का आरोप लगाया है. अब ये मामला स्पीकर के दरवाजे तक पहुंच सकता है. कांग्रेस का आरोप है कि देश में फेसबुक और वॉट्सएप पर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का कंट्रोल है.

आम आदमी पार्टी भी विवाद में कूदी

अब इस विवाद में आम आदमी पार्टी भी कूद गई है. दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति फेसबुक अधिकारियों को समन भेजने की तैयारी कर रही है.

मुझे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं- आंखी दास

वहीं फेसबुक विवाद की वजह से सुर्खियों में आईं फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर आंखी दास ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है. आंखी दास ने कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की साइबर सेल करेगी.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने LAC को लेकर लालकिले से भरी थी हुंकार, अब चीन बोला- मतभेद सुलझाने का काम जारी

बुरी खबर: दिल्ली में जानलेवा कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मरीज दोबारा हो रहे हैं संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget