एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने LAC को लेकर लालकिले से भरी थी हुंकार, अब चीन बोला- मतभेद सुलझाने का काम जारी

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान से एक पत्रकार ने पीएम मोदी के उस बयान पर चीन प्रतिक्रिया मांगी, जिसमें उन्होंने कहा था कि सैनिकों ने देश की संप्रभुता को चुनौती देने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया.

बीजिंग: चीन ने सोमवार को कहा कि वह आपसी राजनीतिक भरोसा बढ़ाने, अपने मतभेदों को उचित तरीके से सुलझाने और द्विपक्षीय संबंधों की रक्षा के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की. एक पत्रकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर चीन की प्रतिक्रिया मांगी, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय सैनिकों ने देश की संप्रभुता को चुनौती देने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया .

पीएम मोदी ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘एलओसी से एलएसी तक’ देश की संप्रभुता को चुनौती देने वालों को सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है . अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत आतंकवाद और विस्‍तारवाद का प्रभावी रूप से मुकाबला कर रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, ‘‘एलओसी (नियंत्रण रेखा) से एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) तक देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया गया. ’’

प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ सीमा विवाद और पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान के साथ एलओसी पर संघर्षविराम समझौते के उल्लंघन की बढती घटनाओं की पृष्ठभूमि में आयी .

एक सवाल पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ ने कहा, ‘‘हमने प्रधानमंत्री के संबोधन का संज्ञान लिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम करीबी पड़ोसी हैं, एक अरब से ज्यादा आबादी के साथ हम उभरते हुए देश हैं. इसलिए द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति ना केवल दोनों देशों के लोगों के हित में है बल्कि यह क्षेत्र और समूचे विश्व की स्थिरता, शांति और समृद्धि के हित में भी है.’’

झाओ ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों के लिए सही रास्ता एक दूसरे का सम्मान और समर्थन करना है क्योंकि यह हमारे दीर्घकालिक हितों को पूरा करता है .’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इसलिए चीन आपसी राजनीतिक भरोसा बढ़ाने, मतभेदों को उचित तरीके से सुलझाने और व्यावहारिक सहयोग तथा दीर्घावधि में द्विपक्षीय संबंधों के हितों की रक्षा के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा.’’

सरहदों के लिए नया ड्रोन किलर हासिल करने में जुटी सेना, देसी तकनीक पर है जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: जब-जब छीने नाम और सिंबल, बदली नेताओं की किस्मत! ममता की भी बदलेगी?
जब छीने नाम और सिंबल, बदली नेताओं की किस्मत! क्या ममता की भी बदलेगी?
NEET पेपर लीक पर SC सख्त, जज बोले- 'करेंगे NTA ऑफिस का दौरा, देखा जाएगा कि...'
NEET पेपर लीक पर SC सख्त, जज बोले- 'करेंगे NTA ऑफिस का दौरा'
'लिखते-पढ़ते नहीं हैं', TMC पर राहुल गांधी की पोस्ट को लेकर BJP का पलटवार
'लिखते-पढ़ते नहीं हैं', TMC पर राहुल गांधी की पोस्ट को लेकर BJP का पलटवार
गुमनाम शिकायतों पर गुस्से में SC, कहा- 'ऐसी हरकतें हमें पीछे नहीं हटा सकतीं'
गुमनाम शिकायतों पर गुस्से में SC, कहा- 'ऐसी हरकतें हमें पीछे नहीं हटा सकतीं'

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुमनाम शिकायतों पर गुस्से में SC, कहा- 'ऐसी हरकतें हमें पीछे नहीं हटा सकतीं'
गुमनाम शिकायतों पर गुस्से में SC, कहा- 'ऐसी हरकतें हमें पीछे नहीं हटा सकतीं'
DUSU चुनाव: ABVP जीते या NSUI, किया ये काम तो मिलेगी सख्त सजा, HC का आदेश
DUSU चुनाव: ABVP जीते या NSUI, किया ये काम तो मिलेगी सख्त सजा, HC का आदेश
जब परमामु हथियार वाले US नेवी के जहाज को हाईजैक करने निकली PAK नेवी, जानें क्या था कांड
जब परमामु हथियार वाले US नेवी के जहाज को हाईजैक करने निकली PAK नेवी, जानें क्या था कांड
‘राम से ज्यादा कृष्ण लगते हैं’, 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर रामानंद सागर के पोते ने फिर उठाए सवाल
‘राम से ज्यादा कृष्ण लगते हैं’, 'रामायण' में रणबीर की कास्टिंग पर बोले रामानंद सागर के पोते
एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर थामेगी तिरंगा, दूसरे ध्वजवाहक पर भी आया अपडेट
एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर थामेगी तिरंगा, दूसरे ध्वजवाहक पर भी आया अपडेट
भारत को आंख दिखा रहा बांग्लादेश, अब रख दी बड़ी शर्त, बोला- 'रिश्ते सुधारने हैं तो...'
भारत को आंख दिखा रहा बांग्लादेश, अब रख दी बड़ी शर्त, बोला- 'रिश्ते सुधारने हैं तो...'
MLC चुनाव: अनंत सिंह का नीरज कुमार को खुला चैलेंज! AK-47 का किया जिक्र
MLC चुनाव: अनंत सिंह का नीरज कुमार को खुला चैलेंज! AK-47 का किया जिक्र
भारत में JSW का बड़ा सरप्राइज होगी iCaur V23, 450 KM तक रेंज
भारत में JSW का बड़ा सरप्राइज होगी iCaur V23, 450 KM तक रेंज
Embed widget